RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम cVIGIL एप के माध्यम से दर्ज करें आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत।

एक क्लिक में शिकायत करें और निष्पक्ष, पारदर्शी एवं स्वतंत्र चुनाव में अपनी भागीदारी निभाएं :कर्ण सत्यार्थी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)11 अक्टूबर।घाटशिला विधानसभा उपचुनाव-2025 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे आदर्श आचार संहिता (MCC) के किसी भी उल्लंघन की सूचना तुरंत cVIGIL (सिविजिल) मोबाइल एप के माध्यम से दें । एक क्लिक में शिकायत करें और निष्पक्ष, पारदर्शी एवं स्वतंत्र चुनाव में अपनी भागीदारी निभाएं । शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।

cVIGIL एप की विशेषताएं और कार्यप्रणाली

यह एप चुनाव संबंधित शिकायतों को त्वरित रूप से दर्ज और निवारण करने का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है।

नागरिक एप के माध्यम से निम्नलिखित उल्लंघनों की शिकायत दर्ज करा सकते हैं

साम्प्रदायिक द्वेषपूर्ण भाषण (Communal Hate Speech)
शराब/नशीले पदार्थ का वितरण (Liquor/Drugs Distribution)
आग्नेयास्त्र का प्रदर्शन (Firearms Display)
धन वितरण (Money Distribution)
फेक न्यूज़ (Fake News)
मतदाता परिवहन (Voter Transportation)
पेड न्यूज (Paid News)
संपत्ति की क्षति (Property Defacement)
मुफ्त वितरण (Freebies Distribution)
धमकाना/प्रताड़ना (Intimidation)

शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

1. एप Android या iOS प्लेटफ़ॉर्म से डाउनलोड करें।
2. मोबाइल नंबर/OTP से साइन अप करें।
3. ‘File Complaint’ विकल्प चुनें, उल्लंघन की श्रेणी, फोटो/वीडियो, समय और स्थान दर्ज कर शिकायत सबमिट करें।
4. सबमिट की गई शिकायत का सत्यापन किया जाएगा और उल्लंघन पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related posts

पटना:डाइबिटीज से बचने के लिए हर हाल में चलना जरूरी है।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने डुमरिया प्रखंड स्थित ‘निर्वाण-2’ वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण।

rktvnews

राजस्थान:मंत्रिमण्डल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय।

rktvnews

अवैध रूप से संचालित गेस्ट हाउस सील।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:पारु में स्थापित होगा नया औद्योगिक हब, 700 एकड़ भूमि अधिग्रहित,जिले को मिला विकास का नया आयाम।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 05 अक्टूबर 24

rktvnews

Leave a Comment