RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए निर्देश,सभी लाभुकों को समय पर मिले राशन।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)12 अक्टूबर। शनिवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपायुक्त ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने कहा कि सभी प्रखंडों में पीडीएस डीलरों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाए, जिसमें उन्हें स्मार्ट पीडीएस प्रणाली की जानकारी दी जाए
धोती-साड़ी वितरण योजना की समीक्षा के क्रम में उन्होंने निर्देश दिया कि शत-प्रतिशत लाभुकों के बीच वितरण कार्य शीघ्र पूरा किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि ऐसे लाभुकों की पहचान की जाए जो लंबे समय से राशन का उठाव नहीं कर रहे हैं, और नियमानुसार उनके नाम राशन कार्ड सूची से हटाए जाएं।
साथ ही उन्होंने कहा कि सभी वरीय पदाधिकारी नियमित रूप से अपने-अपने प्रखंडों में पीडीएस दुकानों का निरीक्षण करें, तथा उनकी रिपोर्ट के आधार पर संबंधित डीलरों पर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
उपायुक्त ने यह भी कहा कि जिले के सभी पात्र लाभुकों को प्रत्येक माह निर्धारित मात्रा में राशन वितरण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी परिवार वंचित न रहे।
बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित सभी प्रखंड के एमओ उपस्थित थे।

Related posts

उज्जैन:मुख्यमंत्री डॉ यादव की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी अनिल फिरोजिया ने दाखिल किया नामांकन पत्र।

rktvnews

कैबिनेट ने बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) के विकास के लिए व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण योजना को मंजूरी दी।

rktvnews

पत्रकार को पितृ शोक।

rktvnews

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड की विशेष बैठक आयोजित।

rktvnews

पूर्व प्रधानमंत्री श्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा: प्रधानमंत्री

rktvnews

बक्सर: देशभक्ति गीतों के साथ NCC कैडेटों ने निकाली”हर घर तिरंगा” रैली।

rktvnews

Leave a Comment