RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह :जिला परिवहन पदाधिकारी, ने BNS DAV पब्लिक स्कूल में परिचालित बसों का किया निरीक्षण, सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

सभी बसों के फिटनेस, परमिट, बीमा, पॉल्यूशन एवं चालक-परिचालक से संबंधित अभिलेखों की स्थिति का किया अवलोकन।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )11 अक्टूबर। जिला उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने BNS DAV पब्लिक स्कूल में परिचालित बसों का निरीक्षण किया, सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन का निर्देश दिया। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी, संतोष कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से BNS DAV पब्लिक स्कूल में परिचालित बसों की जांच की। निरीक्षण के क्रम में सभी बसों के फिटनेस, परमिट, बीमा, पॉल्यूशन एवं चालक-परिचालक से संबंधित अभिलेखों की स्थिति का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी वाहनों के आवश्यक कागजात अद्यतन एवं विधिसम्मत हों तथा चालक लाइसेंसधारी और निर्धारित नियमावली के अनुरुप हों। साथ ही सभी बसों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फायर सेफ्टी उपकरण, प्राथमिक उपचार पेटी, स्पीड गवर्नर, सेफ्टी लॉक एवं परिचालक की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से अनुपालन किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही की स्थिति में विद्यालय प्रबंधन एवं बस मालिकों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में सभी विद्यालय प्रबंधन को समय-समय पर वाहनों की जाँच करानी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सड़क सुरक्षा नियमों के अनुरुप ही परिवहन सेवाओं का संचालन हो।

Related posts

श्रवण श्रुति की मिली मदद, अपने माता—पिता की आवाज सुन सकेगी टेकारी की स्वीटी।

rktvnews

नारनौल:जिला में आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना होगी सुनिश्चित : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

सारण:डीएम और एसपी ने किया इवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण।

rktvnews

आईसीजी और एटीएस गुजरात ने 1150 करोड़ रुपये मूल्य की 115 कि.ग्रा. कोकीन जब्त की।

rktvnews

भोजपुर: उपविकास आयुक्त गुंजन सिंह ने तरारी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने बाल और किशोर श्रम उन्मूलन के अंतर्गत गठित जिला टास्क फोर्स की बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment