RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

वर्तमान आर्थिक विकास पर छात्राओं के बीच हुआ क्विज प्रतियोगिता!भारत विश्व का पांचवा विकासशील देश बना:डा सुप्रिया झा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 20 मई। महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय ,आरा मे अर्थशास्त्र विभाग की ओर से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर एक सौ से ज्यादा छात्राएं उपस्थित। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो राजीव कुमार की।कार्यक्रम का उद्घाटन मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ लतिका वर्मा ने किया।उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास का मामला आम आदमी से जुड़ा हुआ है। जिसकी जानकारी सबको होनी चाहिए।ऐसे कार्यक्रम से छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है। अर्थशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ सुप्रिया झा के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ ।उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का केंद्र बन गया है, जो एक विकासशील अर्थव्यवस्था है। अनेक लाभकारी योजनाएं शुरू की गयी जिसमें मेक मेक इन इंडिया, स्टार्टअप ,कौशल विकास कार्यक्रम, स्किल डेवलपमेंट आदि कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। विकास के लिए पांच ट्राई बिलियन डॉलर का लक्ष्य रखा गया है। रोजगार के साधन सहित उद्यमी बढ़ाए जा रहे हैं। नौकरी करने नहीं बल्कि नौकरी देने की बात है।अर्थशास्त्र विभाग के डॉ अमरेश कुमार एवं डॉ रजनी नर्सरिया ने छात्राओं को 4 टीमो में बांटकर प्रतियोगिता कराई।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आदिति एवं आदिति, द्वितीय स्थान प्रियांशु तथा खुशी कुमारी तृतीय स्थान दीपाली एवं हीना को प्राप्त हुआ।इस कार्यक्रम में डॉ मनोज कुमार, डॉ सादिया हबीब, डॉ विजयश्री ,डॉ अनूपमा , डॉ खुशबू ,डॉ अंजु कुमारी ,डॉ प्रीति, डॉ राजबाला, डॉ कंचन कुमारी, डॉ स्मिता कुमारी ,अंजू कुमारी इत्यादि उपस्थित थे।

Related posts

मनरेगा का खात्मा : संविधान के नीति-निर्देशक सिद्धांतों पर बुलडोजर।

rktvnews

इंदौर:दृष्टिबाधित दिव्यांग छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली।

rktvnews

रोहतास जिले में उद्योग की अपार संभावनाएं : उदिता सिंह

rktvnews

उज्जैन:श्री महाकालेश्वर सांस्कृतिक संध्या के अंतर्गत 17 वी संध्या मे स्वर-ताल-वाद्य कचहरी एवं समूह कथक नृत्य की हुई प्रस्तुतियां।

rktvnews

बुलडोजर राज नहीं चलेगा!गरीबों को उजाड़ने के खिलाफ माले ने धरना दिया।

rktvnews

54वें आईएफएफआई में प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक पुरस्कार के लिए 15 फिल्में प्रतिस्पर्धा करेंगी।

rktvnews

Leave a Comment