RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय: महिला संवाद में महिलाएं तोड़ रही मिथक,राज्य के विकास में दे रही अपने विचार।

RKTV NEWS/लखीसराय(बिहार) 10 जून।बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं घर की चाहरदीवारी से बाहर निकली हैं , घर के साथ बाहर भी उनका निर्णय और सुझाव मान्य है और किसी कार्यक्रम में अब वो दर्शक के रूप में नहीं बल्कि वक्ता और प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में हैं l सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन एवं नशा मुक्त बिहार में ग्रामीण महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही है l बिहार में आर्थिक एवं सामाजिक परिवर्तन की वाहक महिलाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है l बिहार में यह संभव हुआ है महिला सशक्तीकरण एवं स्वावलंबन को मिले प्रोत्साहन और महिला आरक्षण एवं महिला सम्मान की बदौलत l बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में जीविका ने महिला सशक्तीकरण एवं स्वावलंबन का आगाज़ किया है l स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाओं में अब बोलने एवं अपने अधिकार के लिए संकोच नहीं है ,वे बेझिझक सभी से संवाद करती हैं।जीविका की बेहतर कार्यशैली, गाँव-गाँव में विस्तार एवं हर घर तक पहुँच एवं जीविका दीदियों के कुशल प्रबंधन को देखते हुए राज्य सरकार ने महिला संवाद कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेवारी जीविका को दी है l
महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार अपने योजनाओं के क्रियान्वयन के अवलोकन एवं महिलाओं से अन्य सुविधाओं एवं नई योजनाओं के संचालन हेतु सलाह ले रही है l महिला संवाद कार्यक्रम राज्य स्तर पर एक साथ राज्य के सभी पंचायतों में 18 अप्रैल को शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आधुनिक तकनीक से युक्त छह सौ संवाद रथ को 18 अप्रैल 25 को पटना से राज्य के सभी जिला के लिए रवाना किया था l लगभग दो माह तक चलने वाले महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लघु फिल्म और लीफलेट के माध्यम से दी जा रही है l महिला संवाद कार्यक्रम का काफी व्यापक असर पड़ा है और महिलाओं के साथ ही छात्राओं एवं ग्रामीणों ने भी गाँव के विकास के लिए सरकार एवं प्रशासन को सुझाव दिया है।नीतीश कुमार मुख्यमंत्री इस बाबत पत्र भी लिखा है जिसे संवाद कार्यक्रम में वितरित किया जा रहा है l
लखीसराय जिला में भी महिला संवाद कार्यक्रम का व्यापक असर पड़ा है l सभी सात प्रखंडों में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में सवा लाख से अधिक जीविका दीदियाँ एवं अन्य महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए सरकार को नई योजनाओं के संचालन हेतु सुझाव दिया है l सभी सुझाव, मांग, इच्छाओं एवं आकांक्षाओं को सुचिवद्ध करते हुए संबंधित विभाग को उपलब्ध कराया जा रहा है l महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से मिले सुझावों पर अमल करने की प्रक्रिया भी जारी है l
मंगलवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड में कृति जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा बुधौली बंकर गाँव में , पर्वत ग्राम संगठन द्वारा छोरा राजपुर गाँव में, शक्ति ग्राम संगठन द्वारा मदनपुर गाँव में , वैष्णवी ग्राम संगठन द्वारा मदनपुर गाँव में, दीपा अमृत ग्राम संगठन द्वारा श्री किशुन गाँव में, प्रज्ञा ग्राम संगटन द्वारा कसवां गाँव में, प्रेरणा ग्राम संगठन द्वारा चंदनपुरा गाँव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया l बुधवार को महिला संवाद रथ के माध्यम से महिला संवाद कार्यक्रम का लखीसराय जिला में समापन होगा।

Related posts

हनुमानगढ़:एनएमपीजी महाविद्यालय में खेल सप्ताह का शुभारम्भ।

rktvnews

राजस्थान की एक और अभिनव पहल- ऑनलाइन प्लेटफॉर्म आधारित गिग वर्कर्स के कल्याण के लिए विधेयक पारित करने वाला पहला राज्य।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:जिला कलक्टर के निर्देशानुसार अधिकारी रहे फील्ड में।

rktvnews

पटना:लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती आयोजित।

rktvnews

2025 : दिल्ली और विपक्षी एकजुटता।

rktvnews

छत्तीसगढ़:मुख्यमंत्री राइज़ एंड शाइन विथ जया किशोरी कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment