RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम के तहत कैंपस एंबेसडर एवं स्वयंसेवकों संग बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 अक्टूबर।आज उप विकास आयुक्त भोजपुर गुंजन सिंह की अध्यक्षता में विद्या भवन सभागार में स्वीप कार्यक्रम के तहत कैंपस एंबेसडर एवं स्वयंसेवकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न महाविद्यालयों के चयनित कैंपस एंबेसडरों एवं युवाओं के साथ मतदाता जागरूकता अभियान की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि कैंपस एंबेसडरों की जिम्मेदारी है कि वे अपने कॉलेजों व आसपास के क्षेत्रों में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाएं, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो सके।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के सभी महाविद्यालयों में युवा संवाद, हस्ताक्षर अभियान, रैली, पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, रील प्रतियोगिता एवं डोर-टू-डोर कैंपेन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में स्वीप कोषांग की नोडल पदाधिकारी, विश्वविद्यालय के NSS समन्वयक, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी तथा जिला गंगा समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 14 मार्च 25

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने हत्याकांड में संलिप्त दो को किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोपाल:कान्हा में लौटेंगे जंगली भैंसें: काजीरंगा से शुरू हो रहा ऐतिहासिक ट्रांसलोकेशन

rktvnews

रामगढ़:पीवीयूएनएल द्वारा सीएसआर के तहत जिला प्रशासन रामगढ़ को उपलब्ध कराई गई 1 करोड़ 76 लाख रुपए की राशि।

rktvnews

बागपत:मिशन शक्ति के अंतर्गत आज जिलाधिकारी ने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया।

rktvnews

भोजपुर: सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ने पर बड़हरा विधायक ने बिहार सरकार को दिया धन्यवाद।

rktvnews

Leave a Comment