RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन व संचालन को लेकर बैठक संपन्न।

तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत 12 अक्टूबर से।

12 अक्टूबर को विभिन्न बूथों पर एवं 13-14 अक्तूबर को डोर टू डोर छूटे हुए बच्चों को पिलाया जाएगा पोलियो का खुराक।

लेप्रोसी केस डिटेक्शन कैंपेन (LCDC) का आयोजन वृहत रूप से जिला प्रखण्ड, पंचायत स्तर पर करें।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)10 अक्टूबर।उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार उपविकास आयुक्त पियूष सिन्हा की अध्यक्षता में आज पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन व संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। बैठक में इसमें आगामी 12 अक्टूबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तैयारियों की समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। आगे उन्होंने कहा कि इस अभियान में 0 से 5 वर्ष तक का एक भी बच्चा न छूटे, इसके लिए बेहतर माइक्रो प्लानिंग व कार्य सम्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वय और सहयोग के साथ कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। सभी प्रखंडों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। समीक्षा क्रम में उपविकास आयुक्त ने आमजनों को अभियान की तिथि, बूथ की जानकारी देने के लिए व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, सूचना व जनसंपर्क विभाग, जन प्रतिनिधियों, रोटरी क्लब, रेडक्रॉस सोसायटी, आंगनबाड़ी कर्मियों को अभियान के संबंध में अवगत कराने एवं अपने-अपने पोषक क्षेत्र के लोगों को बूथ पर आने के लिए प्रेरित करने को कहा।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपविकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को लेप्रोसी केस डिटेक्शन कैंपेन (LCDC) को लेकर आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी कि दिनांक- 10.11.2025 से 26.11.2025 तक स्पर्श कुष्ठ जागरूक्ता अभियान को वृहत रूप से जिला स्तर से लेकर पंचयात स्तर तक चलाया जाना हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि अभियान से जुड़ी सारी तैयारियां ससमय दुरूस्त कर लें। बैठक के दौरान उपविकास आयुक्त ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निदेशित किया कि स्पर्श कुष्ठ उन्मुलन हेतु ग्राम स्तर, पंचयात स्तर पर आम सभा का आयोजन करवाया जाय ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति को भी कुष्ठ के भ्रांतियों के प्रति जागरूक किया जा सके। आगे अभियान के सफल क्रियान्वन को लेकर उपविकास आयुक्त ने सिविल सर्जन को कुष्ट जागरूक्ता अभियान के दौरान वैसे लोग जिनका उचित इलाज हो चुका एव कुष्ट से मुक्त हो चुके है वैसे लोगो के सक्सेस स्टोरी से लोगो को अवगत करायें, ताकि समाज में फैली भ्रांतियों को दुर किया जा सके।
बैठक में उपरोक्त के अलावा सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, डब्लूएचओ के प्रतिनिधि, चिकित्सकों की टीम, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, डीपीएम एनएचएम, सभी प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक आदि संबंधित अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

आरा:सम्पूर्ण क्रांति राष्ट्रीय मंच का एक दिवसीय धरना।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:“मुख्यमंत्री विद्युत् उपभोक्ता सहायता योजना” के तहत जिले में भव्य एवं ऐतिहासिक जन-सम्वाद कार्यक्रमों का आयोजन।

rktvnews

सम्राट चौधरी बनाये गये बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष।

rktvnews

बागपत:एसआईआर फॉर्म भरकर जमा करे नागरिक, मजबूत लोकतंत्र की शुरुआत आपसे: जिलाधिकारी

rktvnews

13 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment