चित्र और स्लोगनों के माध्यम से छात्राओं ने मतदान करने का दिया सन्देश।

परिजनों को मतदान के प्रति प्रेरित करने को ले दिलाई गई शपथ।
RKTV NEWS/डुमरांव (बक्सर)10 अक्टूबर।डुमरांव प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय भोजपुर जदीद में स्वीप कार्यक्रम के तहत चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन करके छात्र छात्राओं द्वारा मतदाताओं को वोट देने के लिए जागरूक किया गया।
विद्यालय प्रधानाध्यापक संजीव कुमार द्वारा सभी छात्र- छात्राओं को शपथ दिलाया गया कि वे लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी हिस्सेदारी निभाएंगे तथा घर जाकर अपने-अपने माता- पिता एवं सभी बड़ों को मतदान करने के लिए प्रेरित एवं जागरूक करेंगे।
उन्होंने कहा की हमें प्रयास करना है कि आगामी 06 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रत्येक नागरिक अपने बूथ पर जाएं और निश्चित रूप से मतदान करें। इस बार एक भी वोट छूटे नहीं।
छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए उत्साहवर्धक माहौल में मतदाता जागरूकता से संबंधित शानदार चित्र उकेरीं। स्लोगन प्रतियोगिता में शामिल छात्राओं ने एक से बढ़कर एक स्लोगन लिखा।कार्यक्रम का आयोजन शिक्षिका सह साहित्यकार मीरा सिंह” मीरा” की देख रेख में हुआ। प्रधानाध्यापक के अतिरिक्त विद्यालय अध्यापक धन जी कुमार और रितेश चौधरी का भी भरपूर सहयोग रहा।कार्यक्रम में शामिल अंशु कुमारी,अंजु, नैना, खुशबू, सौम्या, सलोनी, झुनी, सुप्रिया, खुशी, बिंदिया, नंदनी, काजल, पूनम इत्यादि छात्राओं ने बढ़कर हिस्सा लिया।

