RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

मध्यप्रदेश: भोपाल:वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की काव्य गोष्ठी संपन्न।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)26 अक्टूबर।भोपाल के वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की मध्यप्रदेश इकाई द्वारा आयोजित अक्टूबर माह की काव्य गोष्ठी आज दुष्यंत संग्रहालय में संपन्न हुई।
जारी विज्ञप्ति के अनुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की राष्ट्रीय महासचिव जया आर्य ने की सबका मार्गदर्शन किया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कला मंदिर के अध्यक्ष गौरी शंकर गौरीश उपस्थित रहे।उन्होंने अपने उद्बोधन से सबका मार्गदर्शन किया अपनी गजल प्रस्तुत की जिसके बोल थे- “इधर मथुरा उधर काशी जिंदगी फिर भी प्यासी” ।
स्वागत उद्बोधन संस्था की अध्यक्ष कमल चंद्रा द्वारा किया गया l
आरंभ में शकुंतला कालिया द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई l कार्यक्रम का कुशल संचालन कविता शिरोले ने किया ।
गोष्ठी में लगभग 15 रचनाकारों ने जिनमें सुनीता केसवानी, बी के श्रीवास्तव, पुनीत चंद्रा, आशा सिन्हा कपूर, शेफालिका श्रीवास्तव, मधुलिका सक्सेना, मृदुल त्यागी, सरोज लता सोनी, कमल चंद्रा, बिहारी लाल सोनी, वंदना गुप्ता, उषा चतुर्वेदी, करुणा दयाल, दिनेश मेश्राम आदि रचनाकारों ने सहभागिता की और सुंदर रचनाएं प्रस्तुत की l
अंत में कार्यक्रम का आभार मृदुल त्यागी ने व्यक्त किया और सौहाद्र पूर्ण वातावरण में काव्य गोष्ठी संपन्न हुई।

Related posts

‘कंगुवा’ की अद्भुत दुनिया में कदम रखने के लिए हो जाइए तैयार, अनमोल सिनेमा पर पहली बार, शनिवार, 8 नवंबर।

rktvnews

भोजपुर:सावित्री श्याम संगीत महाविद्यालय में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: जिले में 10 लाख से अधिक होगा डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 15 जून 24

rktvnews

एयरमार्शल रवि गोपाल कृष्ण कपूर ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 30 सितंबर 25

rktvnews

Leave a Comment