RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:एक दिवसीय रोजगार मेला में युवाओं को मिला रोजगार।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)09 अक्टूबर।उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार आज झारखण्ड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में जिला नियोजनालय, देवघर द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया जिसमें, निजी क्षेत्र के 08 नियोजक/कंपनी तथा रोजगार तलाश रहे 210 स्थानीय युवा-युवतियों ने भाग लिया। उक्त रोजगार मेला में नियोजकों द्वारा 108 युवा-युवतियों को शार्टलिस्टेड किया गया और अंतिम रूप से चयनित 89 युवा-युवतियों को ऑनस्पॉट ऑफर लेटर का वितरण किया गया। रोजगार मेला में मुख्य रूप से निम्न कंपनियों ने भाग लिया।

1. GSA Foundation
2. L&T Construction skill training Institute Serampore
3. Chaitanya India fin Pvt. Ltd.
4. Aatmasaman Foundation
5. Satin Credit care Network Ltd.
6 SWIGGY Ltd
7 DELPHI TVS (MTTF)
8 First Fly Corporate Management Services

रोजगार मेला में प्रमुख रूप से निम्न पदों इलेक्ट्रीसियन, एसेसरीज फिटर, मशीन ऑपरेटर, फ्रंट ऑफिस एसोसिएट, कम्प्युटर ऑपरेटर, टेलिसेल्स एक्सक्युटीव, एच आर रिक्रुचर, कलेक्सन ऑफिसर, अमेजन सेल्समैन, फिल्ड सर्वेयर, सिक्युरिटी गार्ड, सुपरवाईजर, लॉन कलेक्सन एक्सक्यूटीव, पंचायत को-ऑर्डिनेटर, प्रोजेक्ट को-ओर्डिनटर, स्टोर इंचार्ज, डाटा इंट्री ऑपरेटर, वीएफसी, एच आर मैनेजर इत्यादि के लिए चयनित किया गया। रोजगार मेला का आयोजन जिला नियोजन पदाधिकारी, देवघर प्रीति कुमारी के देख रेख में किया गया।
रोजगार मेला में जिला नियोजनालय के समीर जेवियर मराण्डी, लिपिक, जेपी शरण, यंग प्रोफेशनल, प्रियव्रत मिश्रा, यूएनडीपी, चंदन कुमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं अन्य कर्मीयों के सहयोग से सफल आयोजन किया गया। जिला के स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु आनेवाले दिनों में भी लगातार रोजगार मेला एवं भर्ती-कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 18 नवंबर 25

rktvnews

सर्बानंद सोनोवाल ने ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया शिखर सम्मेलन, 2023 के पूर्वावलोकन समारोह का शुभारंभ किया।

rktvnews

झूठ का पुलिंदा है राष्ट्रपति का अभिभाषण!

rktvnews

वैशाली जिला के सभी 16 प्रखंड के 32 गांवों में किया गया जनसंवाद!बिदुपुर के रहिमापुर और रजासन में डीएम-एसपी ने किया जनसंवाद।

rktvnews

चतरा:मनरेगा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 20-21 एवं 21-22 में संपन्न सामाजिक अंकेक्षण का जिला स्तरीय सुनवाई कार्यक्रम संपन्न।

rktvnews

भोपाल:शिक्षा से ही जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग होता प्रशस्त : राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment