RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

हनुमानगढ़:जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया ,स्ट्राॅन्ग रूम, मतदान केंद्रों और चैकपोस्ट का निरीक्षण।

मतदान केंद्रों, चैक पोस्टों, एसएसटी और एफएसटी टीमों का किया निरीक्षण।
– केंद्रों पर आधारभूत सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था रखने के दिए निर्देश
RKTV NEWS/ हनुमानगढ़(राजस्थान)30 मार्च। लोकसभा चुनाव-2024 की जिले में तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार दौरे किए जा रहे हैं। निष्पक्ष, स्वतंत्र और भयमुक्त मतदान के लिए हर स्तर पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के साथ शुक्रवार को नोहर स्थित गौरीशंकर बिहाणी राजकीय कन्या महाविद्यालय में स्ट्राॅन्ग रूम का निरीक्षण किया। यहां चूरू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिले की नोहर और भादरा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के लिए ईवीएम संग्रहण और वितरण केंद्र बनाया गया है। उन्होंने स्ट्राॅन्ग रूम में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्थाओं के लिए दिशा—निर्देश दिए।
साथ ही, उन्होंने नोहर के थालड़का देईदास और परलीका गांवो में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। केंद्रों पर छाया, पानी, रैम्प, विद्युत सहित अन्य व्यवस्थाएं समयबद्ध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया में किसी भी तरह की समस्या नहीं आनी चाहिए।
इसके साथ ही भुकरका और गोगामेड़ी टोल नाके पर तैनात एसएसटी का अवलोकन भी किया गया। भिरानी के नजदीक स्थित इंटर स्टेट बॉर्डर चैकपोस्ट का निरीक्षण कर वाहनों की सघन जांच करने और नियमित रजिस्टर में इंद्राज करने के निर्देश दिए।
इस दौरान आईएएस प्रीतम कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर नोहर गोपाल स्वर्णकार, तहसीलदार नोहर शभार्गवी सान्दू सहित अन्य अधिकारी साथ रहे।

Related posts

मैं वास्‍तविक सीमाओं में नहीं केवल मानवता में विश्वास करता हूं: बांग्‍ला फिल्म ‘फ़रेश्तेह’ के निदेशक मोर्तेज़ा अताशज़मज़म

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 20 फ़रवरी 25

rktvnews

रांची:चुनाव महापर्व को सुसंपन्न कराने में राँची डाक मंडल बढ़चढ़कर ले रहा भाग।

rktvnews

भोजपुर: राजद के प्रदेश महासचिव के नेतृत्व में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती।

rktvnews

विदिशा के डायल-112 हीरोज,प्रसूता महिला को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार उपलब्ध कराया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रोजगार मेले को संबोधित किया,नवनियुक्तों को लगभग 51 हजार नियुक्ति पत्र वितरित किये।

rktvnews

Leave a Comment