RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कॉपरेटिव कॉलेज का किया निरीक्षण, ईवीएम डिस्पैच एवं रिसिविंग सेंटर निर्माण को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)09 अक्टूबर।घाटशिला विधानसभा उपचुनाव- 2025 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय द्वारा ईवीएम डिस्पैच एवं रिसिविंग सेंटर निर्माण को लेकर कॉपरेटिव कॉलेज का निरीक्षण किया गया । गौरतलब है कि 45-घाटशिला विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टिंयां कॉपरेटिव कॉलेज से रवाना की जाएंगी। वहीं मतदान के उपरांत ईवीएम सेट की रिसिविंग भी कॉपरेटिव कालेज में होगी। सभी पोलिंग पार्टियां अपने बूथों के लिए सुगमता से प्रस्थान करें इसे लेकर जिले के वरीय पदाधिकारियों ने कॉलेज परिसर का मुआयना कर मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । कॉलेज परिसर में स्ट्रॉंग रूम का निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश भवन निर्माण विभाग के अभियंता को दिया गया। साथ ही परिसर में आवश्यकतानुसार बेरिकेडिंग को लेकर निदेशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिले के वरीय पदाधिकारियों ने पोलिंग पार्टियों के बीच चुनाव सामग्री का वितरण, ईवीएम वीवीपैट का रखरखाव, पोलिंग पार्टी के वाहनों की पार्किंग तथा पदाधिकारियों का वाहन पार्किंग, पेयजल, शौचालय, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए । चिकित्सा सुविधाएं और हेल्प डेस्क की व्यवस्था, साथ ही रिजर्व, माइक्रो ऑब्जर्वर, मेडिकल टीम की बैठने की व्यवस्था आदि को लेकर भी निर्देशित किया। मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को आपसी समन्वय से निर्वाचन कार्यों के संपादन का निर्देश दिया गया।
इस दौरान सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, डीटीओ धनंजय, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव, भवन निर्माण विभाग के अभियंता, डीएसपी, थाना प्रभारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Related posts

चतरा:राजकीय इटखोरी महोत्सव के पहले दिन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायधीश एस एन पाठक इटखोरी पहुंचें!कला का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

“कलकत्ता से कोलकाता” पुस्तक का लोकार्पण कल।

rktvnews

उडुपी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने विल्सन एएसए, नॉर्वे के लिए अपना पहला निर्यात ऑर्डर भेजा।

rktvnews

भोजपुर:विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस मनाने के लिए अपनी पसंदीदा पुस्तक पढ़ें:विभागाध्यक्ष

rktvnews

माँ चंद्रघंटा:नवरात्रि के तृतीय दिवस माँ चंद्रघंटा की उपासना विधि एवं फल।

rktvnews

Leave a Comment