RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: मुख्यमंत्री ने कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा धराली में राहत एवं पुनर्वास के लिए भेजी जा रही आपदा राहत सामग्री को रवाना किया।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)10 अगस्त।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा धराली में राहत एवं पुनर्वास के लिए भेजी जा रही आपदा राहत सामग्री को रवाना किया। कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा सी.एस.आर के अंतर्गत 10 से 12 दिनों तक के लिए पर्याप्त कच्चा राशन-आटा, चावल, दालें, मसाले, खाद्य तेल सहित दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएँ जैसे टूथपेस्ट, नहाने एवं कपड़े धोने का साबुन आदि दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कोटक महिंद्रा बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार पीड़ितों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है और राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा राज्य आपदा प्रभावितों के साथ खड़ा है।
इस अवसर पर अपर सचिव मनमोहन मेंनाली, महिंद्रा बैंक के सर्किल हेड शोभित अग्रवाल, एरिया हेड अनुज कपूर, रजत जैन, कोटक महिंद्रा बैंक के इंप्लीमेंटे पार्टनर सेवा इंटरनेशनल के पदाधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

राष्ट्रपति ने विजिटर्स कॉन्फ्रेंस 2024-25 का उद्घाटन किया।

rktvnews

“ज्ञान और लोक समाज का इतिहास है, ग्रामीण इतिहास”!1857 के सेनानी मंगल पांडेय के गांव नगवा में 11वें क्रिएटिव हिस्ट्री वार्षिक सम्मेलन 2023 के ‘मेरा गांव, मेरा इतिहास’ परिसंवाद में उभरकर आई ये बातें।

rktvnews

बक्सर: 30 बिहार बटालियन में स्वतंत्रता दिवस पर किया गया ध्वजारोहण।

rktvnews

बक्सर जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टॉस्क फोर्स की बैठक आयोजित।

rktvnews

रिमझिम फुहारों के बीच झारखंड आदिवासी महोत्सव की तैयारियां अपने उफान पर।

rktvnews

पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह 44 वाॅं राष्ट्रीय थ्रो बॉल( पुरुष एवं महिला) चैंपियनशिप 2024 के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में हुई शामिल।

rktvnews

Leave a Comment