RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:समाहरणालय सभागार में “आदि कर्मयोगी अभियान” के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

आदि कर्मयोगी अभियान के तहत कार्यकुशलता, पारदर्शिता तथा जनहित में त्वरित कार्य निष्पादन पर विशेष ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता:उप विकास आयुक्त

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)30 अगस्त।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार आज समाहरणालय सभागार में में “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” (DA-JGUA) के अन्तर्गत जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा “आदि कर्मयोगी अभियान” के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, डिप्टी सेक्रेटरी नरेश गुप्ता व उपस्थित अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इसके अलावा कार्यशाला के दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा द्वारा जानकारी दी गई कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान भारत के जनजाति समुदाय के संपूर्ण उत्थान के लिए एक अति महत्वकांक्षी योजना है। उनके द्वारा बताया गया कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान भारत के जनजाति समुदाय के संपूर्ण उत्थान के लिए एक अति महत्वकांक्षी योजना है। इस अभियान के अंतर्गत वैसे ग्रामों का चयन किया गया है, जिनकी कुल जनसंख्या 500 से अधिक हो और उसमें अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या कुल जनसंख्या का 50 या उससे अधिक हो, तथा एस्पिरेशनल ब्लाक कार्यक्रम के अंतर्गत आने वाले प्रखंड के वैसे ग्राम जहां पर जनजातियों की कुल संख्या 50 से अधिक हो। इस अभियान के अंतर्गत वर्तमान वर्ष को शामिल करते हुए वर्ष 2028-29 तक के कुल 5 वर्षों में 17 मंत्रालयों के 25 से अधिक महत्वपूर्ण हस्तक्षेपों/योजनाओं का क्रियान्वयन सैचुरेशन मोड में किया जाना है, जिसमें अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, विद्युतीकरण, मोबाइल कनेक्टिविटी, मोबाइल मेडिकल यूनिट्स, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना अंतर्गत एलपीजी गैस कनेक्शन, आधार कार्ड निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण, समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत छात्रावास तथा क्लासरूम का निर्माण, स्किल डेवलपमेंट सेंटर्स ट्राइबल मार्केटिंग सेंटर्स का निर्माण वन अधिकार पट्टा से आच्छादित व्यक्तियों को कृषि पशुपालन मत्स्य पालन से जोड़ने सहित 25 से अधिक योजनाओं का सैचुरेशन मोड में विभिन्न विभागों के द्वारा क्रियान्वित किया जाना है। साथ ही Dharti Aaba-Janjatiye Gram Ukarsh अभियान (DA-JGUA) एवं Pradhan Mantri Janjati Adivasi Nyaya Maha Abhiyan (PM-Janman) अन्तर्गत योजनाओं के कार्यान्वयन हेतु जिला स्तर के उपस्थित सभी पदाधिकारियों को उक्त योजना के बारे में आवश्यक जानकारी दी गई एवं कार्यान्वयन के निदेश दिए गयें। बैठक के दौरान इस अभियान के तहत गठित जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय समिति के कार्यों से भी लोगों को अवगत कराया गया।
इसके अतिरिक्त डिप्टी सेक्रेटरी नरेश गुप्ता द्वारा जानकारी दी गई कि जिला स्तर के अलावा प्रखंड स्तरीय समिति का निर्माण करते हुए संबंधित विभागों के प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को शामिल कर प्रत्येक निर्धारित ग्राम में धरती आबा अभियान के गाइडलाइन के अनुसार ग्राम सभा आयोजित करते हुए एनालिसिस तैयार कर सभी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करने की बात कही। आगे उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने अभियान के सफल संचालन हेतु कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों के बीच शपथ दिलाई कि इस अभियान का हम सब हिस्सा बने और अपने जिले और समाज में आज तक विकास यात्रा में पिछड़ रहे अपने जनजातीय समुदाय के भाइयों के लिए दिल से इस योजना के क्रियान्वयन में अपनी भूमिका अदा करें। इसके अलावा कार्यशाला में विशेषज्ञ अधिकारियों को नवीनतम प्रशासनिक प्रक्रियाओं, तकनीकी प्रयोगों तथा नागरिक सेवा प्रबंधन के संबंध में व्यावहारिक जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों ने अपने अनुभव को साझा करने के साथ समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। कार्यशाला का उद्देश्य शासन की विभिन्न योजनाओं, सेवा प्रदायगी और सुशासन से संबंधित विषयों पर अधिकारियों-कर्मचारियों को मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यशाला के दौरान उपरोक्त के अलावा अपर समाहर्ता, जिला भूअर्जन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, एलडीएम, जिला खेल पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, सहायक नगर आयुक्त, डीपीएम जेएसएलपीएस, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी, कर्मी, स्वयं सेवी संस्था आदि उपस्थित थें।

Related posts

भारत की राष्ट्रपति ने भारतीय वायु सेना की चार इकाइयों को राष्ट्रपति मानक और राष्ट्रपति रंग से सम्मानित किया।

rktvnews

चतरा:सभी पात्र बच्चों का खोला जा रहा बैंक खाता – विद्यालयों में चल रहा विशेष शिविर अभियान।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी, अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में अगलगी, हीट वेव (हिट Wave), पेयजल संकट एवं जलापूर्ति के संबंध बैठक।

rktvnews

निर्वाचन आयोग ने दूरदर्शन और आकाशवाणी पर मुफ्त प्रसारण/टेलीकास्ट समय के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दलों को डिजिटल वाउचर आवंटित किए।

rktvnews

गढ़वा: बढ़ते ठंड के मद्देनजर उपायुक्त ने गरीबों और असहायों के बीच किया कंबल वितरित।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति 4 एडीएम, 3 उपखण्ड, 12 तहसील तथा 16 उप तहसील कार्यालय खुलेंगे – कार्यालयों के लिए 406 पदों के सृजन को मंजूरी – नवीन कार्यालयों से प्रशासन होगा मजबूत।

rktvnews

Leave a Comment