RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

नेपाल के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

RKTV NEWS/01 जून।नेपाल के प्रधानमंत्री महामहिम श्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने आज (1 जून, 2023) राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।
राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री श्री प्रचंड का स्वागत किया और उन्हें नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त होने पर बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के साथ उनके पुराने संबंध और उनके अनुभव को देखते हुए, भारत सदियों पुरानी साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए भारत-नेपाल द्विपक्षीय संबंधों में एक सकारात्मक एजेंडे के प्रति आशान्वित है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच मजबूत बंधन को और प्रगाढ़ करेगी।
राष्ट्रपति ने कहा कि हाल के वर्षों में भारत-नेपाल द्विपक्षीय सहयोग और मजबूत हुआ है। कोविड-19 महामारी के कठिन समय के दौरान भी, दोनों देशों के बीच व्यापार कायम रहा।
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच खुली सीमा ने दोनों तरफ से पर्यटन को बढ़ावा दिया है। उन्होंने लोगों के आपसी संपर्क और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आध्यात्मिक पर्यटन सर्किट को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सिस्टर सिटी समझौते और वित्तीय संपर्क में सुधार से भी हमारे दोनों देशों के बीच पर्यटन को प्रोत्साहन मिल सकता है।
राष्ट्रपति ने कहा कि नेपाल, भारत के लिए प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भारत हमारी विकास-साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर है, जिसमें महत्वपूर्ण परियोजनाओं को शीघ्रता से पूरा करना भी शामिल है।

Related posts

बेतिया:जिले के 189 अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी हुए लैपटॉप से लैस।

rktvnews

भोजपुर:बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ की महावारी बैठक।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय में कार्यभार संभाला।

rktvnews

बागपत:रोजगार मेले में 188 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार।

rktvnews

संभावना विद्यालय में स्व० शान्ति देवी की 30वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

rktvnews

बिहार सरकार के “मुख्य मंत्री उद्यमी योजना” बेरोजगारी के ह्रास हेतु सराहनीय कदम – रघुपति यादव

rktvnews

Leave a Comment