RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

विश्वविद्यालयों में ग्रीष्मावकाश की रद्द छुट्टी बहाल हो:अध्यक्ष फुटाब प्रो के बी सिन्हा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 01 जून। फूटाव के अध्यक्ष प्रो के वी सिन्हा ने कुलाधिपति बिहार को पत्र लिखकर से विश्वविद्यालयों में ग्रीष्मावकाश की छुट्टी जिसे रद्द कर दिया गया है उसकी पुनः बहाली की मांग की है।प्रो सिन्हा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि 1 जून से 30 जून तक छुट्टी होती है जिसकी अधिसूचना राजभवन से पूर्व में वार्षिक अवकाश कैलेंडर में जारी किया गया है। जिसे विश्वविद्यालयों ने बिना कुलाधिपति की सहमति से छुट्टी को रद्द कर दिया है। विश्वविद्यालयों ने न तो शिक्षकों को विश्वास में लिया न हीं छुट्टी रद्द करने का कोई कारण दिया। बल्कि विश्वविद्यालय के अंतिम कार्य दिवस 31मई 23 को छुट्टी रद्द कर दी है। इस छुट्टी को पूर्व से शिक्षकों ने बाहर जाने के लिए यथा परिवार से,बच्चों से,अपना जांच इत्यादि के लिए हवाई टिकट और रेल टिकट का आरक्षण करा रखा है और कुछ तो निकल भी गए। शिक्षकों के लिए विचित्र स्थिति पैदा हो चुकी है। 3 अप्रैल 23 को कुलाधिपति के साथ सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों की बैठक हुई थी। जिसमे कुलपति के पास आवश्यक कागजात प्रस्तुत करेंगे जो कुलाधिपति की स्वीकृति के बाद ही ग्रीष्मावकाश की छुट्टी में संशोधित होगा। इसके बाद भी कुलाधिपति के साथ कुलपतियों की बैठक हुई लेकिन इसमें ग्रीष्मावकाश पर कोई चर्चा नहीं हुई है। आसन्न कठिनाइयों को देखते हुए कुलाधिपति से इस ग्रीष्मावकाश की छुट्टी को बहाल करने की अपील की है।

Related posts

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

जयपुर:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ज्ञान भारत मिशन की बैठक।

rktvnews

ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव शैलेश कुमार सिंह ने कल अगरतला में केंद्रीय स्तर की समन्वय समिति की बैठक- “पूर्वोत्तर में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना” के प्रतिभागियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया।

rktvnews

बागपत:शीत लहर के दृष्टिगत गरीब असहाय व्यक्तियों को किए गए कंबल वितरित।

rktvnews

धर्मेन्द्र प्रधान एवं डॉ. मनसुख मंडाविया ने विश्व बैंक की ‘जॉब्स एट योर डोरस्टेप’ रिपोर्ट जारी की।

rktvnews

वैशाली:डेंगू एवं चिकनगुनिया से बचाव और रोकथाम को लेकर डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment