RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर में उद्योग विकास को मिलेगी नई गति : महाप्रबंधक निखिल कश्यप

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 सितंबर।भोजपुर जिला उद्योग केंद्र को नया नेतृत्व मिल गया है। शुक्रवार को निखिल कश्यप ने महाप्रबंधक के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कार्यालय में उत्सवी माहौल देखने को मिला। परियोजना प्रबंधक सह प्रभारी GM मधु कुमारी, उद्योग विस्तार पदाधिकारी सतीश कुमार, हरेश कुमार, अरविंद कुमार, श्वेता कुमारी, कार्यालयकर्मी और जिला संसाधन सेवीगण उपस्थित रहे। सभी ने बुके भेंट कर नवनियुक्त GM का स्वागत किया।
पदभार ग्रहण के बाद श्री कश्यप ने कहा कि सरकार की योजनाओं को पारदर्शिता के साथ लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि PMEGP, PMFME, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना समेत अन्य योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा ताकि जिले में स्वरोजगार और लघु उद्योगों को बढ़ावा मिल सके।

युवाओं के लिए अनेक योजनाएं आगे आने की जरूरत

निखिल कश्यप ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं का लाभ उठाने के लिए वे आगे आएं। जिला उद्योग केंद्र हर संभव सहायता के लिए तत्पर है।

पहले दिन ही एक्शन में दिखे नए महाप्रबंधक

पदभार ग्रहण के बाद श्री कश्यप ने उद्योग विस्तार पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ पहली बैठक की। उन्होंने सभी को योजनाओं से संबंधित जिम्मेदारियों को समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।इसके पश्चात जिला संसाधन सेवियों के साथ अलग बैठक कर PMFME योजना में तेजी लाने, अधिक से अधिक आवेदनों की स्वीकृति और भुगतान सुनिश्चित कराने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले को प्राप्त लक्ष्य को हर हाल में शीघ्र पूरा करना होगा।

प्रशासनिक पृष्ठभूमि

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व मधु कुमारी जिला उद्योग केंद्र की प्रभारी महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत थीं। श्री कश्यप को वरीय परियोजना प्रबंधक होने के नाते राज्य उद्योग निदेशालय द्वारा महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति संबंधी अधिसूचना बुधवार को अवर सचिव राधाकृष्ण चौहान द्वारा जारी की गई थी।

Related posts

नारनौल:आगामी लोकसभा चुनाव में राजनीतिक अभियानों और रैलियों में नहीं कर सकेंगे बच्चों का उपयोग: उपायुक मोनिका गुप्ता

rktvnews

आयकर निदेशालय (जांच), दिल्ली ने लोकसभा आम चुनाव, 2024 के संबंध में 24X7 नियंत्रण कक्ष और टोल-फ्री मोबाइल नंबर 9868168682 स्थापित किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय पुरस्कार – “ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर” से सम्मानित किया गया।

rktvnews

23 अगस्त 2023 को दिगम्बर जैन डिग्री कालेज बडौत में वृहद रोजगार मेले का किया जायेगा आयोजन!25 कंपनियों द्वारा किया जाएगा प्रतिभाग युवाओं को मिलेंगे रोजगार।

rktvnews

आजमगढ़:चित्रांश महासभा द्वारा सुभाष चंद्र बोस की जयंती और बसंत पंचमी उत्सव का किया गया आयोजन।

rktvnews

रेपको बैंक ने नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह को 19.08 करोड़ रुपये का लाभांश चेक भेंट किया।

rktvnews

Leave a Comment