RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर के सातों विधानसभा सीट पर इंडिया गठबंधन की होगी अप्रत्याशित जीत : कुणाल

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाकपा-माले की आरा विधानसभा संचालन समिति की बैठक संपन्न।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 अक्टूबर।आगामी होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव तैयारी को लेकर भाकपा-माले ने जिला कार्यालय श्रीटोला आरा में आरा विधानसभा चुनाव तैयारी को लेकर चुनाव संचालन समिति की बैठक आयोजित की!बैठक में अतिथि के बतौर भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य व वरिष्ठ नेता का•स्वदेश भट्टाचार्य,पोलित ब्यूरो सदस्य व राज्य सचिव का•कुणाल मौजूद थे!बैठक में चुनाव तैयारी को लेकर सम्पूर्ण योजना पर बातें हुई!बैठक में वर्तमान में नीतीश-भाजपा की सरकार के साथ स्थानीय भाजपा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह का आरा के लिए विकास, नगर निगम में पांच हजार करोड़ रुपए के विकास की राशि के लूट व भ्रष्टाचार के खिलाफ,बेरोजगारी,शिक्षा,स्वास्थ्य जैसे नागरिक सुविधा,महिला उत्पीड़न,जैसे मुद्दों पर चुनाव अभियान चलाने का फैसला किया गया।बैठक में युवाओं और महिलाओं की गोलबंदी पर विशेष जोर देने,बैठक के दौरान एक भी खाली न रहे और हर बुथ पर बुथ कमेटी बनाने,प्रचार अभियान को आक्रामक बनाने फैसला किया गया।बैठक को सम्बोधित करते हुए भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि बिहार की जनता पर एक बोझ बन चुकी नीतीश-भाजपा की सरकार ने बिहार जनता के पैसे की गाढ़ी कमाई को भाजपाई मंत्रियों के द्वारा लूट लिया गया।भ्रष्टाचार को खत्म करने का दंभ भरने वाले नीतीश कुमार चुप्पी साधे हुए हैं।उन्होंने आगे कहा कि एक तरफ बिहार के गरीबों को जमीन देने के लिए जमीन नहीं है वहीं दूसरी तरफ भागलपुर में अडानी को एक रुपया प्रति एकड़ के हिसाब से एक साल के लिए उसे तीस तक के लिए जमीन देकर बिहार में अडानी राज लाना चाहते जो बिहार की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश-भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकेगी!बैठक में भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य व वरिष्ठ नेता का•स्वदेश भट्टाचार्य,केन्द्रीय कमेटी सदस्य व जिला सचिव जवाहरलाल सिंह,केन्द्रीय कमेटी सदस्य अभ्युदय,राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी, नगर सचिव सुधीर कुमार सिंह,आइसा राज्य सचिव शब्बीर कुमार,जिला कमेटी सदस्य राजनाथ राम,जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,बड़हरा प्रखंड सचिव नंदजी,ऐपवा नगर सचिव संगीता सिंह,ऐपवा नगर अध्यक्ष शोभा मंडल,अमित कुमार बंटी,बालमुकुंद चौधरी,सुशील याद,विशाल कुमार,राजेन्द्र यादव,वार्ड पार्षद मु०राजन,संतविलास राम,रौशन कुशवाहा,रणधीर कुमार राणा,कामता बिंद,कलावती देवी,पुष्पा देवी, कुंदन प्रसाद,हरिशंकर साह,व्यासमुनि पासवान,सुरेन्द्र पासवान,लक्ष्मण प्रसाद,जयशंकर प्रसाद,हरेंद्र कुमार सिंह,रामनिवास बिंद,राजू खान,रामस्वार्थ चौधरी आदि कई लोग मौजूद थे।
बैठक का संचालन विधानसभा प्रभारी विजय ओझा ने किया।

Related posts

भगवान विष्णु के 16वें अवतार हैं भगवान परशुराम : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

उज्जैन:अवैध मदिरा संग्रहण के विरुद्ध आबकारी विभाग उज्जैन की एक और बड़ी कार्यवाही।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रतन टाटा के निधन पर किया शोक व्यक्त।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उद्योग जगत से भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में निवेश बढ़ाने का आह्वान किया।

rktvnews

गोवर्धन कैटल फीड यूनिट सफलता के गढ़ रहा नए आयाम

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने भारतीय कोयला कंपनियों के लिए सीएसआर फ्रेमवर्क संबंधी हितधारक परामर्श बैठक आयोजित की।

rktvnews

Leave a Comment