RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

मॉयल ने सितंबर में अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन किया।

वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में 10.3% उत्पादन वृद्धि हासिल की।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 04 अक्टूबर।मॉयल ने सितंबर 2025 और वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में शानदार परिचालन प्रदर्शन किया। यह प्रमुख मापदंडों में तेज वृद्धि के कारण संभव हुआ।

प्रदर्शन की मुख्य बातें: सितंबर 2025 बनाम सितंबर 2024

सितम्बर माह में अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 1.52 लाख टन रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 3.8% की वृद्धि दर्शाता है।
अन्वेषणात्मक कोर ड्रिलिंग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। यह 5,314 मीटर तक पहुंच गई, जो 46% की उल्लेखनीय वृद्धि है। यह अपने संसाधन आधार के विस्तार पर मॉयल के गहरे फोकस को दर्शाता है।
तिमाही प्रदर्शन: जुलाई-सितंबर 2025 बनाम जुलाई-सितंबर 2024
अब तक का सर्वश्रेष्ठ दूसरी तिमाही उत्पादन 4.42 लाख टन , जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 10.3% अधिक है ।
बिक्री बढ़कर 3.53 लाख टन हो गई, जो 18.6% की शानदार वृद्धि है ।
21,035 मीटर की अब तक की सर्वश्रेष्ठ दूसरी तिमाही की अन्वेषणात्मक कोर ड्रिलिंग, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 4.1% की वृद्धि दर्शाती है ।
इस प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए मॉयल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, अजीत कुमार सक्सेना ने कहा:
“प्रमुख मानकों में वृद्धि, मॉयल की अपनी परिचालन उत्कृष्टता को सुदृढ़ करने और दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अपनी सभी संचालित खदानों में अन्वेषण पर निरंतर ज़ोर देने के साथ, मॉयल मैंगनीज़ क्षेत्र में अग्रणी बने रहने के लिए अपने भंडार/संसाधनों को बढ़ाने की अच्छी स्थिति में है।”

Related posts

पटना : सरस्वती पूजा परंपरागत रूप से खुशी-खुशी संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

“अंतर्राष्ट्रीय ट्रैफिक की परिभाषा” पर ट्राई के परामर्श पत्र पर टिप्पणियां/प्रत्युत्तर टिप्पणियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

rktvnews

छत्तीसगढ : युवा अपनी ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास से समाज के विकास में दें योगदान: अरुण साव

rktvnews

दुमका के आदिवासी कारीगरों की कला राष्ट्रपति भवन तक पहुंची।

rktvnews

मध्यप्रदेश में पहली बार आंगनवाड़ी बच्चों का ‘विद्यारंभ समारोह’मिलेगा ‘विद्यारंभ प्रमाण-पत्र’।

rktvnews

Leave a Comment