RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून:समस्या का समाधान तभी माना जाएगा, जब शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो: पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में की सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)03 अक्टूबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक की। इस दौरान श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय, टिहरी की छात्रा साक्षी का मामला सामने आया, जिसमें हेल्पलाइन में शिकायत करने के बावजूद उसे डिग्री नहीं दी गई थी।
मुख्यमंत्री ने इस पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए सचिव आईटी और सचिव उच्च शिक्षा को एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने और संबंधित अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही आदेश दिया कि छात्रा को एक सप्ताह के भीतर डिग्री उपलब्ध कराई जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों की शिकायतों के समाधान के लिए विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में हेल्प डेस्क बनाई जाए। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक माह की 5 तारीख तक सभी विभागों को हेल्पलाइन 1905 पर प्राप्त शिकायतों की स्थिति रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
साथ ही चेतावनी दी कि लापरवाह अधिकारियों पर सख़्त कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि “समस्या का समाधान तभी माना जाएगा, जब शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो।”

Related posts

नवादा:मंडल कारा नवादा में प्रोवेशन ऑफ ऑफेन्डर्स एक्ट, 1958 पर कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

बिहार की “शांभवी” का कुचिपुड़ी नृत्य कला बना रोगियों और बच्चों के लिए भावनात्मक संबल का स्त्रोत।

rktvnews

गांधी संग्रहालय के कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

खुद बीजेपी ही बीजेपी का विकल्प, मोदी-शाह की बीजेपी से बाहर आएगी भारतीय जनता पार्टी- अतुल मलिकराम

rktvnews

“संघ और स्त्रियाँ: सेविका समिति से शताब्दी तक की यात्रा”

rktvnews

सारण:विभिन्न त्योहारों के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर गृह विभाग द्वारा निर्धारित प्रावधानों का सख्ती से करें अनुपालन: आयुक्त एम सरवनन

rktvnews

Leave a Comment