RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

सारण:विभिन्न त्योहारों के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर गृह विभाग द्वारा निर्धारित प्रावधानों का सख्ती से करें अनुपालन: आयुक्त एम सरवनन

RKTV NEWS/सारण(छपरा) 02 मार्च।विभिन्न त्योहारों के आयोजन को लेकर जिला में विधि व्यवस्था का संधारण सर्वोच्च प्राथमिकता है। त्योहारों के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु गृह विभाग द्वारा स्पष्ट प्रावधान एवं प्रक्रिया निर्धारित है। इन प्रावधानों को निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप जमीनी स्तर पर लागू करना प्रशासन की उच्च प्राथमिकता है।
उक्त बातें आयुक्त, सारण प्रमंडल, छपरा एम० सरवनन ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सारण के साथ आज आयोजित विधि व्यवस्था से संबंधित बैठक में कहीं।
उन्होंने कहा कि गृह विभाग द्वारा डीजे के संचालन, लाउडस्पीकर का उपयोग एवं जूलूस के लिये प्रावधान निर्गत है, इसका जमीनी स्तर पर सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया।
किसी भी सार्वजनिक आयोजन को लेकर लाइसेन्स की अनिवार्यता एवं शर्तों का अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया। सभी आयोजकों एवं शांति समिति के सदस्यों को लाइसेंस की शर्तों के बारे में विस्तृत जानकारी देने को कहा गया।
इन आयोजनों से संबंधित आवश्यक महत्वपूर्ण बिंदुओं का चेकलिस्ट बनाकर उसके आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
संवेदनशील स्थलों की पहचान हेतु वस्तुनिष्ठ पैरामीटर का उपयोग करें तथा उसके अनुरूप आवश्यक पूर्व व्यवस्था सुनिश्चित करें।
प्रत्येक पर्व/त्योहार के आयोजन के उपरांत सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की डीब्रीफिंग कर कमियों का पता लगाकर आगे होने वाले आयोजनों में इसकी पुनरावृत्ति नहीं हो, इसे सुनिश्चित करने को कहा गया।
विधि व्यवस्था को लेकर कारगर निरोधात्मक कार्रवाई पर विशेष बल देने को कहा गया।
बैठक में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं सोनपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य पादधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा रन फॉर वोट मैराथन का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस एवं अर्द्ध सैन्य बलों के शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

वाराणसी में पहली बार हुआ ‘दिव्यांगजन का महाकुंभ’।

rktvnews

संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ‘अपशिष्ट से कला’ – ‘स्क्रैप से मूर्तिकला’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

rktvnews

शहीद स्मारक में शहीदों के आंगन की मिट्टी डालकर सम्मानित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी जी: विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने सुनी जन समस्याएं।

rktvnews

Leave a Comment