RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नए जिलाधिकारी के प्रभार ग्रहण पर रेड क्रॉस के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर प्रकट किया आभार।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 जून। शनिवार को नव पदस्थापित भोजपुर जिलाधिकारी राजकुमार का स्वागत करने के लिए रेड क्रॉस के पदाधिकारी गण ने कार्यालय में जाकर उनका स्वागत किया।
बताते चले की रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रेसिडेंट जिलाधिकारी ही होते हैं इसलिए इनसे मिलकर बधाई और शुभकामनाएं दी गई।इन्हें पुष्प गुच्छ, बुके देकर सम्मानित किया गया। रेड क्रॉस के सदस्यों में संरक्षक लाल दास राय,सचिव डॉक्टर विभा कुमारी, पूर्व सचिव व पत्रकार डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा ,सामाजिक कार्यकर्ता व नेता अशोक शर्मा जी रहे । जिलाधिकारी से मिलकर सबने हर्ष और गर्व महसूस किया। चुनाव आयोग के पहल पर यहां से जाने पर मायूसी जरूर हुई लेकिन चुनाव खत्म होते ही पुन वापस आने पर ऐसे ही जिला वासियों में खुशी की लहर दौड़ पडी। जिलाधिकारी राजकुमार ने बड़े प्रसन्नचित में बात की और कहा कि मैं अपने माता-पिता के साथ प्रतिदिन टहलना ,घंटों पूजा पाठ मे सहयोग करना,उनकी बातों को सुनना और सेवा करना यही मेरा दिनचर्या रहा। बहुत संतुष्ट और शांति प्रिय जीवन जीता रहा। मम्मी पापा के साथ रहने से कभी मन में गलत भावना नहीं आये ,न लोगो के फोन भी।
विकास की बातों पर एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने बताया कि सारे विकास के कार्य जो चल रहे हैं वह नहीं रुकेगा ।सारी योजनाएं धरातल पर साफ-साफ दिखाई देगी। बिजली की समस्या पर उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इसके लिए मैं बिजली विभाग के सभी पदाधिकारीयों, जनप्रतिनिधियों, पार्टी जिला अध्यक्षों, को एक बैठक बुलाकर सभी समस्याओं को पदाधिकारी के सामने रखूंगा।यह बैठक मंगलवार को होगी। उसके बाद कार्य में कोई कोताही होगी तो संबंधित पदाधिकारी पर कार्रवाई की जायेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी सोलर लाइट का काम तत्काल शुरू होने जा रहा है ।अब शहर से लेकर देहात तक रोशनी से जगमग होगी। शहर का भी सोलर सिस्टम ठीक होगा।धरहरा, टाउन थाना का मास्ट लाइट खराब है वो भी ठीक होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि अब शहर के कार्यालय में बैठने के अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र में दौरा करूंगा,फिल्ड में रहूंगा और विकास के कार्यों को गति दूंगा। मैं रहूं या ना रहूं विकास का कार्य गति से चलता रहेगा।

Related posts

बागपत:जनपद में धूमधाम से मनाया जायेगा 25 जनवरी2024 को 14वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस, जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

गिरीडीह: उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

चतरा:राज्य के मंत्री सत्यानन्द भोक्ता “विश्व आदिवासी दिवस” पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

छात्राओं के बीच “गंगा की बात पुस्तक” का वितरण।

rktvnews

चतरा:नारी के विकास से ही समाज एवं राष्ट्र का विकास संभव : उप विकास आयुक्त

rktvnews

प्रधानमंत्री ने आपातकाल का विरोध और लोकतंत्र की भावना को मजबूत बनाने के लिए काम करने वालों को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

Leave a Comment