RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

जयपुर में 15 लाख से ज्यादा परिवारों को 55 लाख से ज्यादा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड का हुआ वितरण – महंगाई राहत कैंप में आमजन का उत्साह बरकरार।

जयपुर/राजस्थान 26 जून। आमजन को महंगाई से राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैंप में आमजन का उत्साह लगातार बना हुआ है। राजस्थान सरकार की 10 बड़ी योजनाओं का लाभ लेने के लिए रोजाना हजारों लोग महंगाई राहत कैंपों में अपना रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि 24 अप्रैल से आयोजित हो रहे महंगाई राहत कैंपों में अब तब जिले के 15 लाख 5 हजार 283 परिवारों को 55 लाख 11 हजार 386 मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड जारी किये जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत 7 लाख 60 हजार 710, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख 57 हजार 303, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 10 लाख 57 हजार 303, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 87 हजार 261, मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलू बिजली योजना में 9 लाख 24 हजार 234 लाभार्थियों को गारंटी कार्ड जारी हुए हैं।वहीं, महंगाई राहत कैंप में मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 6 लाख 83 हजार 852, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 2 लाख 78 हजार 529, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 3 लाख 95 हजार 124, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 2 लाख 39 हजार 278, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 27 हजार 792 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।

सोमवार को वितरित किये गए 14 हजार से ज्यादा गारंटी कार्ड।

उन्होंने बताया कि सोमवार को 14 हजार 640 गारंटी कार्ड जारी किये गए। जिसमें से अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत 989, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 2 हजार 847 मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 2 हजार 847, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 133, मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलू बिजली योजना में 4 हजार 56 लाभार्थियों को गारंटी कार्ड जारी हुए हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 2 हजार 723, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 183, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 692, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 141, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 29 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।

Related posts

भोपाल:उद्योग स्थापना के लिए मध्यप्रदेश बन चुका है देश का आइडियल डेस्टिनेशन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

खान मंत्रालय के सचिव पीयूष गोयल 21 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली 65वीं केंद्रीय भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड की बैठक को संबोधित करेंगे।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:नगर परिषद नरकटियागंज का कार्यभार अब नगर आयुक्त बेतिया के जिम्मे।

rktvnews

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने किया रोटरी क्लब आफ आरा का ऑफिशियल विजिट!क्लब का कार्य प्रशंसनीय: डिस्ट्रिक्ट गवर्नर

rktvnews

धर्मेंद्र प्रधान ने जीआईपीई के 29वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया और पुणे के सिम्बायोसिस अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय में सिम्बायोसिस ईशान्या भवन का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोपाल:कान्हा से वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिज़र्व के लिये नर बाघ रवाना।

rktvnews

Leave a Comment