RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया 4233 करोड़ रूपये की लागत से जन सुविधा एवं विकास से संबंधित योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)01 अक्टूबर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प से 4233 करोड़ रूपये की लागत से जन सुविधा एवं विकास से संबंधित योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण किया।
साथ माननीय मुख्यमंत्री ने अगस्त 2025 में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से हुयी फसल क्षति के लिये कृषि इनपुट अनुदान योजनान्तर्गत 2 लाख 41 हजार से अधिक प्रभावित किसानों के खाते में 113 करोड़ रूपये से अधिक की राशि का डी०बी०टी० के माध्यम से अंतरण किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण की गयी योजनाओं में पंचायती राज विभाग, भवन निर्माण विभाग एवं कृषि विभाग की महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। इसके लिये मैं संबद्ध विभागों को बधाई देता हूँ। इन योजनाओं की शुरूआत होने से राज्य में विकास कार्यों को नयी गति एवं दिशा मिलेगी। इसका प्रत्यक्ष लाभलोगों को मिलेगा, जिससे उनका जीवन स्तर और बेहतर होगा।

Related posts

डीआरडीओ ने उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे के विकास के लिए एमएसएमई की क्षमता निर्माण हेतु सम्मेलन का आयोजन किया।

rktvnews

केन्‍द्रीय रेल मंत्री ने भारतीय रेलवे निर्माण नियमावली 2023 का अनावरण किया।

rktvnews

मुजफ्फरपुर: टॉप टेन अपराधियों में शुमार 3 लाख रुपए का ईनामी राकेश कुमार उर्फ चुन्नू कुमार उर्फ चुन्नू ठाकुर किया गया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर : “प्रशासन गाँव की ओर-2024” कार्यक्रम के तहत कैम्प आयोजित! चार पंचायत में लगा कैंप।

rktvnews

भोजपुर:गरीबों को ठंड में राहत दे रहा बीएसडीएवी परिवार,रात्रि भ्रमण कर वितरित किए गर्म कपड़े।

rktvnews

शुभ मुखर्जी ने अपनी फिल्म ‘कहवा’ को विश्व स्तर पर मिल रही सराहना के बारे में ज़ाहिर की अपनी भावनाएँ।

rktvnews

Leave a Comment