RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:गरीबों को ठंड में राहत दे रहा बीएसडीएवी परिवार,रात्रि भ्रमण कर वितरित किए गर्म कपड़े।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)16 जनवरी। बढ़ते ठंढ़ के मद्देनज़र स्थानीय बी एस डीएवी पब्लिक स्कूल परिवार की ओर से लगातार दूसरी बार बीती रात्रि लगभग रात्रि दस से ग्यारह के बीच गरीब-जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल, चादर, स्वेटर, पैंट-सर्ट तथा अन्य गर्म कपड़े वितरित किये गये।बताया गया की इस राहत सामग्री के लिए बच्चों, अभिभावकों तथा शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों की ओर से भरपूर सहयोग मिला।
विदित हो कि डीएवी परिवार न सिर्फ शिक्षा, खेलकूद तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन में अपनी अग्रणी भूमिका अदा करते रहा है बल्कि समाज कल्याण तथा आपदा राहत के कार्यक्रमों में भी निरंतर बढ़-चढ़कर भूमिका अदा करते रहा है। इस दौरान आरा नगर के रेलवे प्लेटफार्म नं -1 और 4, रमना मैदान क्षेत्र तथा शहर के कई अन्य क्षेत्रों में यह कार्यक्रम चलाया गया। शिक्षकों के दल ने अनेक रिक्शा चालकों तथा जरूरतमंदों को कंबल दिए। इस कार्यक्रम के लिए प्रधानाचार्या के निर्देशन में गठित शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों के दल में वरिष्ठ शिक्षक सुशील कुमार,अभिषेक कुमार, सचिन पाठक,संजय श्रीवास्तव, सुबोध पाण्डेय, पी साहु, आर एस पाण्डेय, एच स्मित, कमलेश दूबे, राजेश पाण्डेय, राकेश रंजन, ब्रजेश कुमार मिश्रा तथा सुमन कुमार सिंह के अलावे वरिष्ठ लिपिक विजेन्द्र कुमार सिन्हा तथा दयाशंकर चौबे ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। लाभार्थी अनेक लोगों ने डीएवी की इस पहल की सराहना की।

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनुग्रह नारायण कॉलेज में नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन।

rktvnews

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक पेंट प्रशिक्षण यूनिट का शुभारंभ।

rktvnews

पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने विधि कार्य विभाग के साथ मिलकर एलआईएमबीएस पोर्टल पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया।

rktvnews

पंचायतों में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के निर्माण को लेकर समीक्षा बैठक।

rktvnews

हर नागरिक बने प्रकृति प्रहरी, बड़े बदलाव के लिए जिद और जुनून जरूरी : लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

सारण: 25 हजार का ईनामी अपराधी ऋतुराज कुमार उर्फ दीपू तिवारी गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment