RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हुए शामिल।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)01 अक्टूबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, नींबूवाला, देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने प्रदेश के सभी वरिष्ठ नागरिकों को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धजनों को सम्मानित किया तथा वरिष्ठ नागरिक सम्मान संकल्प भी दिलाया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण भी किया।इस दौरान मुख्यमंत्री ने वृद्धजनों की सेवा के लिए समर्पित निःशुल्क एंबुलेंस वैन और वृद्धजनों की वाकाथन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज के स्तंभ हैं, जिनका आशीर्वाद और अनुभव समस्त समाज के लिए मार्गदर्शक होता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बुजुर्गों के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में वृद्धाश्रमों की व्यवस्था को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी जनपदों में राजकीय वृद्धाश्रम संचालित हो रहे हैं, जबकि देहरादून, अल्मोड़ा और चंपावत में नए भवन निर्माणाधीन हैं। केंद्र सरकार के सहयोग से ऊधम सिंह नगर जनपद के रुद्रपुर में मॉडल वृद्धाश्रम का निर्माण किया जा रहा है। रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी और पिथौरागढ़ में भी वृद्धाश्रमों की स्थापना के लिए प्रक्रिया गतिमान है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत वृद्धजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस वर्ष 1,300 वरिष्ठ नागरिकों की मोतियाबिंद की निःशुल्क सर्जरी किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य में माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण अधिनियम भी लागू किया गया है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद रामचंद्र गौड़, उपाध्यक्ष श्रीमती शांति मेहरा, हरक सिंह नेगी, एससी आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, सचिव समाज कल्याण डॉ. श्रीधर बाबू अद्दांकी, निदेशक समाज कल्याण चंद्रसिंह धर्मशक्तू मौजूद थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने दिल्ली में पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों को संबोधित किया।

rktvnews

सांसद आपके द्वार के तहत क्षेत्र के सांसद सह केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने पिरों प्रखंड सहित पंचायतों का दौरा किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर में लगभग 1,900 करोड़ रु० लागत की 551 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री से पुरोला विधानसभा से आए प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा – माले ब्रांच साचिवों की हुई बैठक! पार्टी विस्तार का लिया गया निर्णय: नंद जी

rktvnews

Leave a Comment