RK TV News
खबरें
Breaking News

विकसित भारत युवा कनेक्ट ने 50-कैंपस की उपलब्‍धि प्राप्‍त की, देशभर के छात्रों को प्रेरणा दी।

युवा आइकनों द्वारा 75 में से 55 स्थानों पर सत्र आयोजित किए गए।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 28 सितंबर।युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के तहत देश भर के 75 शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित की जा रही विकसित भारत युवा कनेक्ट पहल ने दो-तिहाई का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके सत्र 17 सितंबर 2025 से देश भर के 55 से अधिक विश्वविद्यालयों में सफलतापूर्वक आयोजित किए गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रव्यापी सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत, विकसित भारत युवा कनेक्ट सेवा पखवाड़ा संस्करण 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 75 विश्वविद्यालयों में 75 स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है, और प्रत्येक स्थान का चयन प्रधानमंत्री के जीवन और उपलब्धियों से जुड़े होने के आधार पर किया गया है। व्यापक और समावेशी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण, शहरी और आदिवासी शैक्षणिक संस्थानों का एक अच्छा मिश्रण चुना गया है।

विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं

इन 75 युवा आइकन में विकसित भारत युवा नेता संवाद (वीबीवाईएलडी) 2025 के राज्य स्‍तरीय चैंपियन, विकसित भारत युवा संसद के विजेता, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) पुरस्कार विजेता और राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता शामिल हैं। येे अपने-अपने विश्वविद्यालयों में सत्रों का नेतृत्व करेंगे।
चयनित शैक्षणिक संस्थानों में प्रस्तुतियां दी जाएंगी जिनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परिवर्तनकारी नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत की विकास गाथा और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा तथा विकसित भारत@2047 के विजन के बारे में बताया जाएगा।
“युवा संवाद” चर्चा सत्र आयोजित किए जाएंगे जिनमें युवा प्रतिभागियों को प्रश्न पूछने और अपने सुझाव साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
दर्शकों में 15-25 वर्ष की आयु के युवा शामिल हैं जो नीति निर्माताओं, जन प्रतिनिधियों और युवा नेताओं के साथ सीधे जुड़ते हैं।
इस पहल का उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाना, उन्हें राष्ट्र के विकास के रोडमैप से जोड़ना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रगति यात्रा से परिचित कराना है। यह उन्हें 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित भी करेगा।
कुछ प्रमुख शैक्षणिक संस्थान जहां विकसित भारत युवा कनेक्ट सत्र आयोजित किए गए हैं, उनमें गुजरात में बिरसा मुंडा जनजातीय विश्वविद्यालय, पश्चिम बंगाल में स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय, तमिलनाडु में भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय, मणिपुर में धनमंजुरी विश्वविद्यालय, कारगिल, लद्दाख में सरकारी डिग्री कॉलेज और अजमेर, राजस्थान में सोफिया गर्ल्स कॉलेज शामिल हैं।

Related posts

भोजपुर :राज्य स्तरीय विद्यालय कबड्डी बालक प्रतियोगिता 2026–27 का समापन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 16 मई 24

rktvnews

स्वच्छ भारत अभियान को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग!गांवों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक खंड में लगेंगी प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट मशीन : मोनिका गुप्ता

rktvnews

पीयूष गोयल ने वस्त्र क्षेत्र के लाभार्थियों से वोकल फॉर लोकल पर जोर देने और स्थानीय उत्पाद को वैश्विक स्तर पर ले जाने का आग्रह किया।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने रांची स्मार्ट सिटी में गौतम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की रखी आधारशिला , राज्य का होगा तीसरा निजी मेडिकल कॉलेज ।

rktvnews

Leave a Comment