RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

बक्सर:नावानगर में अवस्थित बियाड़ा की भूमि को वन विभाग को हस्तांततरण के संबंध में की गई समीक्षा।

बक्सर/बिहार 08 फरवरी।आज नावानगर में अवस्थित बियाड़ा की भूमि को वन विभाग को हस्तांततरण के संबंध में समीक्षा, डुमराव अंचल अंतर्गत चिलहरी में वन विभाग के कार्यालय तथा अन्य संरचनाओं हेतु भूमि के अनापत्ति निर्गत करने के संबंध में बैठक तथा गोकुल जलाशय की मापी करवाते हुए अनापत्ति के संबंध में बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
दुर्लभ कृष्ण मृग के संरक्षण हेतु अधिवास, विकास के निर्मित भूखंड के समीप भूखंड पर निवास करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करने एवं अवैध दखल के आलोक में कार्रवाई करने हेतु अंचलाधिकारी नावानगर को निर्देशित किया गया।
गोकुल जलाशय के लिए चिह्नित की गई भूमि की मापी करने का निर्देश अंचलाधिकारी ब्रह्मपुर को दिया गया। साथ ही निर्देश दिया गया कि अगले 15 दिनों में भूमि की मापी कराएंगे एवं प्रतिवेदन उपलब्ध कराएंगे।
वॉक इन एवियरी के निर्माण करने हेतु गोकुल जलाशय के लिए चिह्नित की गई भूमि के समीप भूमि चिन्हित करने का निर्देश अंचलाधिकारी ब्रह्मपुर को दिया गया एवं प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया गया।
बैठक में अपर समहर्ता बक्सर, वन प्रमंडल पदाधिकारी भोजपुर वन प्रमंडल आरा, अंचलाधिकारी डुमरांव, नावानगर एवं ब्रह्मपुर उपस्थित थे।

Related posts

हर विद्यार्थी तक शिक्षा पहुँचाने की दिशा में एक कदम: क्यों SignSetu को कमयाब ग्रांट्स 2026 के विजेताओं में चुना गया

rktvnews

खान सचिव ने नई दिल्ली में खनिज विदेश इंडिया लिमिटेड (काबिल) के पंजीकृत कार्यालय का उद्घाटन किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया-भारत सीईओ फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:आरा सदर अंचल में बाढ़ प्रबंधन को लेकर SDRF द्वारा जागरूकता कार्यक्रम एवं मॉक ड्रिल का आयोजन।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने शहीदों की श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हो पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजली।

rktvnews

अर्बन हेल्थ सेंटर के बैठक में हुई नीति आयोग के स्वास्थ्य और शिक्षा के मानकों की चर्चा।

rktvnews

Leave a Comment