RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिले में चौकीदारों की सीधी नियुक्ति को लेकर बैठक का आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)27 सितंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज चौकीदार नियुक्ति संबंधी बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त जिले में शेष बचे 63 पदों पर चौकीदारों की सीधी नियुक्ति को लेकर किए जाने वाले विभिन्न कार्यों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या अव्यवस्था न हो।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमर प्रसाद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सामान्य शाखा प्रभारी ओम प्रियदर्शी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : कार से 207.36 लीटर 8 पीएम अंग्रेजी शराब बरामद! चालक गया जेल।

rktvnews

१०१वीं जयंती पर डा अमलेश वर्मा और डा रागिनी वर्मा को दिया गया ‘हृदय नारायण-कल्याणी स्मृति सम्मान’, वरिष्ठ लेखक मार्कण्डेय शारदेय की पुस्तक ‘डुमराँवनामा’ का हुआ लोकार्पण, आयोजित हुई कवि-गोष्ठी ।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 13 दिसंबर 24

rktvnews

छत्तीसगढ़ : कभी था नक्सलगढ़, अब बन रहा विकास का गढ़।

rktvnews

भोजपुर:आरा जिला स्कूल के जर्जर भवन के पुनर्निर्माण की मांग, मुख्य सचिव को भेजा पत्र।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के निधन पर किया दु:ख व्यक्त।

rktvnews

Leave a Comment