RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नारनौल:31 तक एनडीसी पोर्टल पर प्रॉपर्टी सत्यापित करने वाले को टैक्स पर 15 प्रतिशत व ब्याज पर 100 प्रतिशत की मिलेगी छूट।

RKTVNEWS/नारनौल(महेंद्रगढ़ )04 मार्च। शहरी क्षेत्र के तहत आने वाले संपत्ति धारक 31 मार्च तक एनडीसी पोर्टल पर अपनी संपत्ति को सत्यापित करवाते हैं तो उन्हें टैक्स पर 15 प्रतिशत व ब्याज पर 100 प्रतिशत की छुट का लाभ मिलेगा।
यह जानकारी देते हुए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी दीपक गोयल ने बताया कि प्रॉपर्टी धारक को 2010-11 से 2023-24 के बकाया कर एक मुस्त जमा कराने पर हरियाणा सरकार की ओर से 15 प्रतिशत छुट का लाभ मिलेगा तथा 100 प्रतिशत ब्याज माफ किया जाएगा। इस छुट का फायदा उठाने के लिए एनडीसी पोर्टल पर आप द्वारा अपनी संपत्ति की जानकारी को स्वयं प्रमाणित किया जाना आवश्यक है। अगर एनडीसी पोर्टल पर आपकी संपत्ति की जानकारी में कोई त्रुटि है तो आप ऑनलाइन property.ulbharyana.gov.in पर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके अपनी त्रुटि को ठीक करवा सकते हैं। इसके अलावा नगर परिषद के कमरा नंबर 6 में स्थापित हेल्प डेस्क पर संबंधित दस्तावेज जमा करवा कर भी अपनी त्रुटि को निशुल्क ठीक करवा सकते हैं।

Related posts

गिरीडीह: रामनवमी को ले उच्च स्तरीय बैठक।

rktvnews

भोजपुर: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार ।

rktvnews

बागपत:मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर पर कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने आकाशवाणी नेटवर्क में 2 करोड़ श्रोताओं को जोड़ते हुए 91 नए 100 वाट ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया

rktvnews

आईआईसीए ने गोवा में ‘आईआईसीए प्रमाणित सीएसआर व्यावसायिक कार्यक्रम’ के आठवें बैच का समापन किया।

rktvnews

Leave a Comment