RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा विभिन्न खाद्य में प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण।

खाद्य कारोबार खाद्य सुरक्षा के मानकों के अनुरूप ही संचालित करना सुनिश्चित करें: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)25 सितंबर।खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत् आज खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गढ़वा दीपश्री एवं टीम के द्वारा श्री बंशीधर नगर अंतर्गत विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में भवनाथपुर मोड़ स्थित लाजवाब रेस्टोरेंट की जांच की गई। इनके पास वैद्य खाद्य लाइसेंस नहीं पाया गया। साथ ही रसोई में साफ-सफाई की कमी पाई गई एवं फ्रीजर में एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक भी पाए गयें, जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसके बाद जंगीपुर, ब्लॉक मोड़ स्थित राजन तिवारी, राजा मिष्ठान भंडार, स्वीकृत भोजनालय, राजकुमार मिष्ठान आदि के मिठाई दुकानों का भी निरीक्षण किया गया एवं पाया गया कि बिना वैद्य खाद्य लाइसेंस के ही प्रतिष्ठान चल रहे हैं। इन प्रतिष्ठानों से एक्सपायर्ड कोलड्रिंक पाया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया एवं जांच हेतु खाद्य सैंपल का संग्रहण किया गया। निरिक्षण के क्रम में श्री बंशीधर नगर के मेन रोड स्थित खप्पर बाबा स्वीट्स का निरीक्षण किया गया एवं खाद्य सैंपल जांच हेतु लिए गए। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर मानक के अनुरूप खाद्य पदार्थ नहीं रहने के कारण जुर्माना भी लगाया गया एवं aaनिर्देश दिया गया कि वे अपना खाद्य कारोबार खाद्य सुरक्षा के aमानकों के अनुरूप ही संचालन करना सुनिश्चित करेंगे।
टीम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के साथ कार्यालय कर्मी विवेक तिवारी, संतोष कुमार एवं बबलू पांडे आदि शामिल थें।

Related posts

भोजपुर : जन समस्याओं को लेकर भाजपा नेता भूअर ओझा ने की जिलाधिकारी से चर्चा।

rktvnews

कारनामेपुर ओपी पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान।जुर्माने के रूप में ₹2500 की वसूली।

rktvnews

भोपाल:नववर्ष में नवाचार, ईमानदारी और जनसेवा के संकल्प के साथ करें काम: डीजीपी कैलाश मकवाणा

rktvnews

भोजपुर:सीनियर टग ऑफ वॉर राज्य प्रतियोगिता 12 अप्रैल को ,राज्य की 16 जिला टीम दूधिया रौशनी में खेलेंगी मैच।

rktvnews

भोजपुर:संभावना स्कूल में बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर दी होली की बधाइयां।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय इस्सयोग समाज द्वारा आयोजित हुआ ‘शक्तिपात-दीक्षा’ कार्यक्रम!भगवत् कृपा होती है तभी कोई व्यक्ति साधना के पथ पर बढ़ता है : माँ विजया

rktvnews

Leave a Comment