RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विभागो की समीक्षाओ में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)18 अप्रैल।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, सिविल विमानन विभाग तथा नगर विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जिला स्तर पर सांस्कृतिक धरोहरों की पहचान कर पर्यटकों तक उनकी जानकारी सरल एवं सहज रूप में पहुँचाने की व्यवस्था सुदृढ़ की जाए। उन्होंने कहा कि बिहार में किए गए विकास कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ब्रांडिंग सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर बल देते हुए कहा कि इसका प्रयोग रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए प्रभावी ढंग से किया जाए तथा सरकारी कार्यों में इसके बेहतर उपयोग की संभावनाओं पर कार्य किया जाए।
उन्होंने निर्देश दिया कि सरकारी जमीनों को चिह्नित कर उनका उपयोग विज्ञापन आदि के माध्यम से राजस्व सृजन हेतु किया जाए, ताकि संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित हो सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में एरोसिटी के विकास की दिशा में ठोस पहल की जा रही है। इसके अंतर्गत प्रमुख हवाई अड्डों के आसपास वाणिज्यिक, आतिथ्य, लॉजिस्टिक्स एवं पर्यटन आधारित अवसंरचना विकसित करने की योजना है। साथ ही, छोटे एवं क्षेत्रीय हवाई अड्डों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने सभी जिलों में हवाई अड्डों के विकास के लिए समग्र योजना तैयार करने का निर्देश दिया तथा सेफ्टी और क्वालिटी पर विशेष ध्यान देने को कहा। उड़ान योजना के तहत हवाई अड्डों के उन्नयन, रनवे विस्तार, टर्मिनल निर्माण एवं संचालन कार्यों में तेजी लाई जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों को बेहतर हवाई संपर्कता प्राप्त होगी तथा क्षेत्रीय संतुलित विकास को गति मिलेगी। हवाई अड्डों के विकास, एरोसिटी परियोजनाओं एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत से राज्य की आर्थिक एवं पर्यटन क्षमता को नई दिशा मिलेगी।
इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने नगरीय विकास के लिए दीर्घकालिक योजना बनाने पर जोर दिया। उन्होंने साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन तथा शहरों के विस्तार के लिए तैयार किए जाने वाले शहरी नक्शों को डिजिटाइज कर आम लोगों के लिए सुलभ बनाने के निर्देश दिए।

Related posts

सर्बानंद सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ में कृत्रिम बाढ़ (आर्टिफिशियल फ्लड)से निपटने के उपायों का जायजा लिया।

rktvnews

27 जून को बहेड़ी एस.डी.सी. में, 28 जून को केवटी बी.एस.डी.सी में एवं 30 जून को घनश्यामपुर एस.डी.सी. में किया जाएगा जॉब कैम्प का आयोजन।

rktvnews

दूसरे पनडुब्बी रोधी युद्धक उथले जल के युद्धपोत आईएनएस आन्द्रोत का जलावतरण।

rktvnews

रायपुर : कुपोषण पर बड़ी जीत: मासूम रियांश की जिंदगी में लौटी मुस्कान।

rktvnews

भोजपुर: वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित,मतदान की जागरूकता हेतु प्रतियोगिताओं का आयोजन।

rktvnews

युवा राष्ट्रीय जनता दल,भोजपुर की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment