RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:धमार स्थित आनंद इंटरनेशनल स्कूल में राखी कंपटीशन सह रक्षाबंधन का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 अगस्त।धमार स्थित आनंद इंटरनेशनल स्कूल में शुकवार को भाई बहन के अटूट बंधन अर्थात रक्षाबंधन के अवसर पर राखी कंपटीशन सह रक्षाबंधन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार ने राखी के महत्व और उससे जुड़ी रोचक जानकारी बच्चों के साथ साझा किया। उक्त अवसर पर बच्चे रंग बिरंगी राखियां बनाकर लाये थें। विद्यालय मे पढ़ने वाली बच्चियों ने सर्वप्रथम अपने अपने भाई को राखी बांधकर उनसे एक अच्छे भाई का फर्ज़ अदा करने और उनकी रक्षा करने का वचन लिया। रंग बिरंगी राखियों, रोली, मिष्ठान और दियों से प्लेट सजाकर बच्चियों ने अन्य बच्चों को भी राखी बांधी। कुछ शिक्षिकाओं ने भी विद्यालय में अध्ययनरत अपने भाइयों को राखी बांधा। निदेशक महोदय ने कहा कि इस तरह के आयोजन हर साल कराए जातें हैं जिससे हमारी परंपराएं जिंदी रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अरशद खुर्शीद ने भी बच्चों को राखी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस खूबसूरत आयोजन को सफ़ल बनाने में मिस सलोनी, सुधा, रूबी, निक्की, राजकुमार सर, पलक, साक्षी, पूजा ,सपना समेत सभी बच्चों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related posts

पटना:सहाय सदन मे नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में जाँच एवं दवा वितरित।

rktvnews

भोजपुर: मनोकामना हनुमान मंदिर में किया गया ध्वजारोहण कार्यक्रम।

rktvnews

लक्षीसराय: राज्य सरकार के “महिला संवाद”कार्यक्रम को जीविका दे रही मूर्त रूप।

rktvnews

जिलाधकारी पटना ने किया विद्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

18 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

राष्ट्र गीत!

rktvnews

Leave a Comment