RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर: विजय उत्सव की तैयारी को लेकर वीर बांकुडा बाबू कुंवर सिंह विजय महोत्सव साम्राज्य समिति की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)08 अप्रैल।आज  सोमवार को वीर बाँकुड़ा बाबू कुंवर सिंह विजय महोत्सव साम्राज्य समिति की पूर्व निर्धारित बैठक स्थानीय होटल पार्वती चंद्रा में वीर बाँकुड़ा बाबू कुंवर सिंह विजय महोत्सव साम्राज्य समिति के अध्यक्ष संयोजक निर्मल सिंह शकरवार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक का संचालन अधिवक्ता अरुणेश कुमार ने किया।
बैठक में वीर कुंवर सिंह के 167 वे विजय महोत्सव को बड़े धूमधाम से मनाने पर चर्चा की गई।बताया गया की विजय उत्सव के दिन आरा के कुंवर सिंह रमना मैदान स्तिथ झंडा मंच एवं वीर कुंवर सिंह पार्क स्थित वीर कुंवर सिंह की घोड़ा सवार आदमकद प्रतिमा स्थान पर 9:00 बजे माल्यार्पण का कार्यक्रम किया जायेगा तथा प्रभात फेरी निकाली जायेगी ।10:00 बजे से घोड़ा हाथी ऊंट बैंड बाजा गाजा के साथ आरा नगर शहर के मुख्य मार्ग से शोभा यात्रा निकाली जायेगी, दोपहर 1 बजे वीर कुंवर सिंह की परंपरा संस्कृति कायम हो भारत की राजीनीति कल और आज समरस समाज की सामाजिक समरशता-जातीय एवं सांप्रदायिक एकता कायम हो को लेकर देश की एकता एवं अखंडता विषय पर विचार व्यक्त किया जायेगा। तत्पश्चात मंच पर वीर कुंवर सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ जयघोष किया जायेगा। बताया गया की विजय उत्सव में देश के कोने कोने से देशभक्त और घोड़ा हाथी सवार बैंड बाजा सहित नगर के गणमान्य अतिथि को गमछा मूरेठा ,प्रतिक चिन्ह , तलवार अंग वस्त्रों से समानित किया जायेगा। कार्यक्रम को भव्य, आकर्षित एवम सफल बनाने के लिए आयोजन समिति द्वारा एक उप समिति , वित्त समिति संयोजक मंडल गठित किया गया।

गठित समिति

1. निर्मल सिंह सकरवार (संयोजक अध्यक्ष)
2. मंटू सिंह (संयोजक)
3. बर्मेश्वर् सिंह (संयोजक)
4. डॉ रघुवर प्रसाद (संयोजक)
5. यशोधा कुंवर हरीगांव (संयोजक)
6. रामलायक सिंह (संयोजक)
7. कमलेश सिंह रतनपुर (संयोजक)
8. कृष्णा सिंह (संयोजक)
9. संजय कुमार सिंह (संयोजक)
10. प्रयाग यादव (संयोजक)
11. डी एन चौधरी (संयोजक)
12. सुरेश प्रशाद (संयोजक)
13. महंत सिंह मुखिया (जिला अदयक्ष)
14. अशोक कुमार सिंह उर्फ रामबाबू सिंह
15. मनोज कुमार सिंह ( अधिवाक्ता)
16. श्री राकेश कुमार सिंह मुखिया
17. अनुरेश कुमार सिंह ( अधिवक्ता)

Related posts

बक्सर:वरिष्ठ नागरिकों के बीच शशांक सिंह सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अध्यक्षता में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भोपाल:बिहारी लाल सोनी “अनुज” के मुक्तक संग्रह “सृजन सरिता” का हुआ विमोचन।

rktvnews

इंदौर के मांगलिया स्थित तलावली चांदा में अतिशीघ्र प्रारंभ होगी फूड एंड ड्रग टेस्टिंग लैबोरेट्री।

rktvnews

रसूख का कसूर? या कुछ और??

rktvnews

मुज्जफरपुर :जिले में क्रियान्वित स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्य प्रगति की समीक्षा जिला पदाधिकारी प्रणव कुमार ने की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:चौथे चरण के 8 लोकसभा क्षेत्रों में 74 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में,सोमवार को 16 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र वापस लिये।

rktvnews

Leave a Comment