RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत: प्रभारी मंत्री ने किरठल गौशाला का स्थलीय निरीक्षण किया।

गौशाला में साफ सफाई रहनी चाहिए: मंत्री

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)24 सितंबर।उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने मंगलवार को किरठल गौशाला का स्थलीय निरीक्षण कर गोपूजन किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में कुल 255 गोवंश पाए गए, जिनमें 149 नर एवं 106 मादा गोवंश सम्मिलित हैं।
गौशाला में हरा चारा 80 कुंतल, चोकर 7 कुंतल एवं साइलेज 30 कुंतल उपलब्ध पाया गया। परिसर में साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई।
मंत्री ने निर्देशित किया कि गौशाला में स्वच्छता व्यवस्था निरंतर बनी रहनी चाहिए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि चिकित्सक प्रतिदिन गौशाला का दौरा करें और नोडल अधिकारी नियमित रूप से निगरानी बनाए रखें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरविंद कुमार त्रिपाठी भाजपा जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भारत का बजट 2026-27: अनुशासन के साथ विकास को गति, इंफ्रास्ट्रक्चर पर ज़ोर और भविष्य की अर्थव्यवस्था की तैयारी।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सचिवालय में उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के अंतर्गत हुए MOU और उनकी ग्राउंडिंग (क्रियान्वयन) की प्रगति की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:एंजेल चकमा की हत्या परआइसा SB कॉलेज ईकाई द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

चतरा:मनरेगा योजना अंतर्गत 30 ग्राम रोजगार सेवकों का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री का जोधपुर दौरा!संत महात्मा हमारे जीवन में मार्गदर्शक की निभाते हैं भूमिका:मुख्यमंत्री

rktvnews

चतरा:मुख्य निर्वाचन कार्यालय झारखण्ड रांची के सिस्टम एनालिस्ट एस.एन. जमील के द्वारा मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 से संबंधित बैठक की गई।

rktvnews

Leave a Comment