RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा भोजपुर जिलाध्यक्ष द्वारा संगठन विस्तार की नयी सूची जारी।मीडिया प्रमुख बनाए गए संजय कुमार सिंह और प्रवक्ता बने नवीन प्रकाश।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,20 अप्रैल।आज भारतीय जनता पार्टी भोजपुर के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए नई सूची जारी कर इसकी घोषणा की गई।
जिलाध्यक्ष ने पूर्व मे मीडिया प्रभारी और प्रवक्ता के दायित्व का निर्वहन करने वाले कार्यकर्ता संजय कुमार सिंह को मीडिया विभाग का प्रमुख बनाया है।इसके साथ पूर्व से जिला प्रवक्ता के दायित्व मे काम करने वाले प्रखर वक्ता नवीन प्रकाश को एक बार फिर प्रवक्ता बनाया गया है।इसके साथ पुराने कार्यकर्ता राजेश कुमार सिंह,संतोष कुमार सिंह,अजित कुमार गुप्ता,सरैया के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष आनंद गोपाल पंडित और आईटी, युवा मोर्चा मे काम किए कार्यकर्ता नीलेश जैन को भी प्रवक्ता की जिम्मेवारी दी गई है।
दूसरी तरफ ओंकार पांडेय को आईटी और राहुल सिंह को सोशल मीडिया विभाग के संयोजक की अहम भूमिका दी गई है।
इसके साथ जिलाध्यक्ष दुर्गा राज द्वारा सभी सात मोर्चो के लिए प्रभारी की घोषणा भी की गई है। युवा मोर्चा का प्रभारी महामंत्री राकेश कुमार सिंह,किसान मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष अखिलानंद ओझा, महिला मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह,अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रेम पंकज ललन,अति पिछडा़ मोर्चा जिला मंत्री संतोष चंद्रवंशी और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष सतीश भट्ट को बनाया गया है।
नए पदाधिकारियों के घोषणा होने के बाद भाजपा के नेताओं, जिला पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने खुशी ब्यक्त करते हुए विभिन्न माध्यम से बधाई दी।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में आरा में मनरेगा मजदूरों हेतु संवाद सह सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने लोक भवन में एसओएस बाल ग्राम,भीमताल के बच्चों से किया आत्मीय संवाद।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:उत्कृष्ट कार्यों की बदौलत आज बिहार प्रगति के पथ पर है अग्रसर : जिला पदाधिकारी

rktvnews

भोजपुर:सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने एवं अफवाह फैलाने वाले आसामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों पर होगी कठोर कार्रवाई: जिला प्रशासन

rktvnews

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने “सतत विकास के लिए जैव-ऊर्जा: मामलों का अध्ययन और सर्वोत्तम तौर-तरीके” पर कार्यशाला आयोजित की

rktvnews

नियमित रूप से कराएं शनिवारीय जनता दरबार का प्रभावी आयोजन :जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment