RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारत-फ्रांस सैन्य उप-समिति की 21वीं बैठक नई दिल्ली में सम्‍पन्‍न।

नई दिल्ली/18 अक्टूबर।भारत-फ्रांस सैन्य उप समिति (एमएससी) की 21वीं बैठक 16-17 अक्टूबर, 2023 को वायु सेना स्टेशन, नई दिल्ली में आयोजित की गई। भारत की ओर से आईडीएस मुख्यालय में एकीकृत स्टाफ (सैन्य सहयोग) के सहायक प्रमुख एयर वाइस मार्शल आशीष वोहरा और फ्रांस की ओर से संयुक्त स्टाफ के अंतर्राष्ट्रीय सैन्य संबंध के जनरल ऑफिसर मेजर जनरल एरिक पेल्टियर ने बैठक की सह-अध्यक्षता की। .
भारत-फ्रांस एमएससी मुख्यालय, एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्‍यालय और फ्रांसीसी सशस्त्र बलों के संयुक्त स्टाफ मुख्यालय के बीच रणनीतिक और परिचालन स्तरों पर नियमित बातचीत और उसके जरिए दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के विकास के लिए स्थापित एक मंच है।
बैठक मैत्रीपूर्ण, गर्मजोशी से भरपूर और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। चर्चा का केन्‍द्र मौजूदा द्विपक्षीय रक्षा सहयोग तंत्र के दायरे में नई पहलों की तलाश और पहले से जारी रक्षा गतिविधियों को सुदृढ़ बनाना था।

Related posts

गिरिडीह:उपायुक्त, रामनिवास यादव ने सामान्य/विधि/उच्च न्यायालय/मानवाधिकार से संबंधित बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

राजस्थान:खेती के उपयोग में आदान व गुणवत्ता को आश्वस्त करने में कृषि विश्वविद्यालयों की अहम भूमिका – उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा

rktvnews

बलिया:बच्चे जिस दिशा में अपना कैरियर बनाना चाहते हो उसी दिशा में उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए :डॉ० सुनील कुमार विश्वकर्मा

rktvnews

इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना सहित राज्य की फ्लैगशीप योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्वेश्य से एलईडी वैन को टीएडी मंत्री ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर! इंडिया गठबंधन के पक्ष में निर्णायक जनादेश देने के लिए है तैयार:दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

रांची में आयोजित खादी मेला में उमड़ी लोगों की जबरदस्त भीड़।

rktvnews

Leave a Comment