RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

दुमका:खेलो इंडिया अस्मिता बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025-26

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)21 सितंबर।भारत सरकार एवं भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा प्रायोजित खेलो इंडिया अंतर्गत अस्मिता बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025 26 का शुभारंभ इंडोर स्टेडियम में शनिवार को किया गया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि दुमका उपायुक्त, अभिजीत सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि, तूफान कुमार पोद्दार, जिला खेल पदाधिकारी, दुमका ने बैडमिंटन खेल कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता दो दिनों तक आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता में अंडर 15, अंडर 17 एवं अंडर-19 बालक एवं बालिकाओं के बीच आयोजित होगी, जिसमें दुमका जिला के विभिन्न विद्यालयों के छात्र एवं छात्राएं भाग लेगी। उपायुक्त ने अपने संबोधन में सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी छात्र जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। आगंतुक अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष, जिला बैडमिंटन संघ, दुमका उमाशंकर चौबे एवं सचिव, जिला बैडमिंटन संघ, दुमका दीपक झा ने किया। इस अवसर पर विजय कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव, जिला खेलकूद संघ, विकास झा, अध्यक्ष, जिला कैरम संघ, जयराम शर्मा, अध्यक्ष, जिला कराटे संघ, स्मिता आनंद, सचिव, जिला ताइक्वांडो संघ, दाउद अली सचिव, बास्केटबॉल संघ दुमका। प्रतियोगिता के सफल संचालन में राधे वल्लभ भालोटिया, रंजीत कुमार मिश्रा, मधुसूदन मुर्मू, सौरभ दास, सुभाशिष नंदी, सुभोजित रक्षित, अमन राज, पीयूष भारद्वाज, अंशु पांडे इसके अलावे प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में विभिन्न विद्यालयों के छात्र एवं छात्राएं खेल प्रेमी, अभिभावक मौजूद थे। आज की प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे। अंडर 15 में रूहानी पोद्दार ने रीना कुमारी को 21/10 से, अनभी कुमारी ने रिषिका को 21/17 से, रीना कुमारी ने श्रेया गुप्ता को 21/12 से एवं अदिति देहरी ने श्वेता को 21/6 से हराया ।
अंडर 17 में अनन्या तिवारी ने प्रीति को 21/0 से, प्रतिष्ठा कुमारी ने मंजूमाला को 21/1 से, आकृति मिश्रा ने सुरूती सोरेन को 21/10 एवं वातिका राज ने सूरति को 21/2 से हराया।

Related posts

भारतीय रेलवे 7 अप्रैल 2023 को दिल्ली सफदरजंग से भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन “श्री रामायण यात्रा” शुरू करेगी।

rktvnews

भोजपुर : मैट्रिक की परीक्षा में शाहपुर के छात्र-छात्राओं ने बजाया डंका! टॉप टेन में बनाया स्थान।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: मिक्सिंग लैब का उद्घाटन,फोटोग्राफरो का किया गया सम्मान।

rktvnews

रोजाना खाली पेट ड्राई फ्रूट्स खाते हैं तो आपको ये बात पता होनी चाहिए- डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

बक्सर:प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, चौसा के नवनिर्मित भवन के हस्तांतरण के संबंध में समीक्षा बैठक।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली स्थित वियतनाम दूतावास में वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव गुयेन फु ट्रोंग को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

Leave a Comment