RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सहजानंद ब्रह्मर्षि महाविद्यालय आरा में स्वच्छउत्सव युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 सितंबर।स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 2025 के तहत शुक्रवार को जिला गंगा समिति भोजपुर, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं IQAC सहजानंद ब्रह्मर्षि महाविद्यालय आरा में स्वच्छउत्सव युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में युवा ने अपने विचार स्वच्छता ही सेवा विषय पर रखा और वक्त के सत्र संवाद कर विषयों पर आपने विचारों को रखा एवं सुना। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परियोजना कार्यक्रम पदाधिकारी जिला गंगा समिति भोजपुर,राष्ट्रीय सेवा योजना,एवं IQAC समन्वयक सहजानंद ब्रह्मर्षि महाविद्यालय आरा,जिला सलाहकार सूचना शिक्षा संचार भोजपुर ,जिला समन्वय वाटर फॉर पीपुल भोजपुर उपस्थित रहे। जिला परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि युवा संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यही है कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 2025 के तहत युवाओं की सहभागिता इस कार्यक्रम में सुनिश्चित करना है साथ ही साथ वर्तमान समय में युवा स्वच्छता और स्वास्थ्य प्रति कितने समर्पित हैं इसके लेकर उनके विचारों को जानना। युवा ही किसी भी देश की रीड होते हैं और कोई भी देश को स्वच्छ और सुंदर बनाना है तो उनमें उसे देश की युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। IQAC समन्वयक ने कहा कि युवा हर एक कार्य का सूत्रधार होता है आज यह जो कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा कराया जा रहा है इसमें युवाओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना होगा। जिला रोशन के कहा कि प्रतीक युवाओं को बढ़-चढ़कर ऊपर चढ़कर इस कार्यक्रम में भाग लेना होगा तथा उन्हें समझना होगा कि उनके घर की कचरा की निष्पादन की जिम्मेवारी उनकी है तभी जाकर स्वच्छता ही सेवा का सपना साकार होगा । इस कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी मनीषा कुमारी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेवक निशांत कुमार, अमन कुमार ,पवन तिवारी,अर्जुन कुमार पाल ,अमित कुमार ,आर्यन कुमार ,ऋतु कुमारी ,जय प्रकाश ,रोशन कुमार इत्यादि स्वयंसेवक उपस्थित रहे ।

Related posts

उज्जैन:शिवज्योति अर्पणम कार्यक्रम के तहत 5 लाख 51 हजार दीपों से आलोकित हुए क्षिप्रा तट के पावन घाट।

rktvnews

बड़हरा विधानसभा के सेमरिया पड़रिया, सिन्हा और सोहरा पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी गारंटी गाड़ी।

rktvnews

22 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

उज्जैन शहरी विकास प्राधिकरण के विभिन्न विकास प्रोजेक्ट्स का कलेक्टर ने किया निरीक्षण।

rktvnews

आरक्षण नियमावली।

rktvnews

बिहार:मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त! हथिया नक्षत्र मे हुई तेज बारिश ! पानी-पानी हुआ प्रदेश।

rktvnews

Leave a Comment