RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने वीसी के माध्यम से की गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 की प्रगति की समीक्षा बैठक।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 जुलाई।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 की प्रगति को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में उन्होंने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी से गणना प्रपत्रों के संग्रहण एवं पोर्टल पर अपलोडिंग की अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी ली गई।
अभी तक भोजपुर जिले में कुल 76% निर्वाचकों के गणना प्रपत्रों को पोर्टल पर सफलतापूर्वक अपलोड किया जा चुका है। मृत, दोहरी प्रविष्टि एवं स्थायी रूप से स्थानांतरित निर्वाचकों को छोड़कर शेष सभी पात्र निर्वाचकों के गणना प्रपत्रों का संग्रहण एवं अपलोडिंग कार्य बीएलओ के माध्यम से समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दिए गए। विशेष रूप से महादलित टोलों एवं नगरीय क्षेत्रों में अभियान चलाकर शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र संग्रहण एवं अपलोडिंग का लक्ष्य प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही, अभियान की गति बढ़ाने हेतु BLO, BLO सुपरवाइजर के साथ-साथ अधिकाधिक वॉलंटियर्स की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया। निर्वाचकों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त QR कोड स्कैनर एवं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं भी गणना प्रपत्र भरने के लिए प्रेरित करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त भोजपुर, नगर आयुक्त – नगर निगम आरा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी भोजपुर एवं नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:कम खर्च में ज्यादा फायदा देने वाले फलदार और छायादार पौधों का बहुतायत में करें रोपण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस उदय प्रताप सिंह के निधन पर व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

rktvnews

13 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने 15वीं जयपुर मैराथन को किया फ्लैग ऑफ।

rktvnews

पकवानों के बिना अधूरा है होली ।

rktvnews

भोजपुर:फ्यूचर यूथ लीडर्स बूटकैंप में युवाओं में प्रमाण पत्र वितरित कर हुआ समापन।

rktvnews

Leave a Comment