RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

दुमका:उच्च मूल्य फसल पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)19 सितंबर।आज आत्मा एग्रो पार्क, दुमका में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के तत्वावधान में तथा कृषि विभाग, उद्यान विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), दुमका के सहयोग से उच्च मूल्य फसल (High Value Crop) पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में दुमका सदर प्रखंड की महिला किसान सखी मंडल की दीदियों एवं प्रगतिशील किसानों सहित कुल 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण का मुख्य आकर्षण स्ट्रॉबेरी की खेती रही, जिसे उच्च मूल्य फसल के रूप में किसानों की आय वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।
विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को स्ट्रॉबेरी उत्पादन की आधुनिक तकनीक, पौध प्रबंधन, रोग एवं कीट नियंत्रण, सिंचाई पद्धति और विपणन संभावनाओं की जानकारी दी। साथ ही मृदा परीक्षण की आवश्यकता, संकट काल में जल प्रबंधन की रणनीतियाँ, समय पर पौधारोपण का महत्व, तालाब एवं डोभा में संग्रहित जल के योजनाबद्ध उपयोग की योजना और किसानों के लिए एक्सपोज़र विजिट के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस प्रशिक्षण के दौरान महिला दीदियों ने स्ट्रॉबेरी और अन्य उच्च मूल्य फसलों को अपनाने में गहरी रुचि दिखाई और इसे अपनी आजीविका सुधारने के लिए एक बड़े अवसर के रूप में देखा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों, विशेषकर महिला दीदियों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों और बाजारोन्मुखी फसलों से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना और ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाना है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से बात की।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दो दिवसीय National Security Strategies Conference-2024 के समापन सत्र की अध्यक्षता की।

rktvnews

दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे चुका है और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश भागों में आगे बढ़ गया है।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीन नए आपराधिक कानूनों के सफल कार्यान्वयन को राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

आरा नगर निगम से करवाना है काम तो करना पड़ेगा “अनशन” 🤪

rktvnews

प्रयागराज के महाकुंभ में राजस्थान सरकार।

rktvnews

Leave a Comment