RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपविकास आयुक्त ने पोषण जागरूकता रथ के साथ जिला स्तरीय पोषण रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

पोषण पखवाड़ा को सफल बनाने में आप सभी जिलावासियों का सहयोग आपेक्षित : उपविकास आयुक्त

उपविकास आयुक्त ने सभी को दिलाया पोषण जागरूकता का शपथ।

17.09.2025 से 16.10.2025 तक चलेगा पोषण जागरूकता अभियान।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)19 सितंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार गुरुवार को समाहरणालय परिसर से उपविकास आयुक्त पीयूष सिन्हा द्वारा पोषण जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान उपविकास आयुक्त ने कहा कि आज के समय में कुपोषण हमारे समाज के लिए एक गंभीर समस्या है। इसे दूर करने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करते हुए लोगों के बीच जागरूकता लाने की आवश्यकता है। हम सभी को चाहिये कि अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए दूसरों को भी ऐसा करने हेतु प्रेरित करें। इसके लिए सही आहार, सही आदतें एवं अपने आस-पास स्वच्छता को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि आज भी लोगों के बीच और बेहतर एवं प्रभावकारी तरीके जागरूकता पहुँचाने की आवश्यकता है जो यह रथ काम करेगी। महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान किन-किन चीजों का सेवन करना आवश्यक है, इसकी जानकारी उन्हें रहे, ताकि वे पौष्टिक आहार का सेवन कर स्वयं एवं अपने बच्चे को स्वास्थ्य रख सकें। उन्होंने आगे कहा कि सभी सेविका-सहायिका एवं पोषण सखी अपने कर्तव्य को समझते हुए कुपोषण मुक्त देवघर बनाने के लिए कार्य करें। सभी के सामूहिक प्रयास से हीं लोगों को जागरूक कर कुपोषण मुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। ऐसे में आवश्यक है कि हम सभी इस कार्य को करने का संकल्प लें और पूरे तत्परता के साथ मिलजुल कर कार्य करें।

पोषण रथ के माध्यम से जागरूक करने का किया जाएगा प्रयास: उपविकास आयुक्त

पोषण रथ के माध्यम से विभिन्न प्रखण्डों, पंचायतों में विशेष रुप से टीकाकरण, खान पान, पौष्टिक आहार, उचित पोषण, स्वच्छता एवं साफ सफाई, डायरिया एवं अनीमिया के रोकथाम पर विशेष जानकारी दी जाएगी। साथ ही गर्भवती महिलाएं, धात्री माताओं तथा नवजात शिशु, किशोरियों एवं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य बनाये रखने की जानकारियों से अवगत कराएंगे।
इस दौरान अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रंजना कुमारी, विभिन्न प्रखंडो के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, सेविका, सहिया एवं कार्यालय कर्मी रतन मिश्रा, नीलेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Related posts

आरा शहरी फीडर संख्या-3 से छः घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद।

rktvnews

विद्यार्थियों को माता-पिता और राष्ट्र की सेवा का संस्कार दे शिक्षक : राज्यपाल

rktvnews

रांची:शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 का पांचवा दिन।

rktvnews

श्रीनगर संसदीय क्षेत्र में रात 8 बजे तक 36.58 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो कई दशकों में सर्वाधिक है।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के साणंद में माइक्रोन टेक्नोलॉजी की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट और पैकेजिंग (एटीएमपी) केंद्र का उद्घाटन किया।

rktvnews

दुमका जिला को “प्रतिभा अवार्ड” में प्रथम स्थान, “दीदी की दुकान” नवाचार पहल को मिली राज्य स्तरीय पहचान।

rktvnews

Leave a Comment