RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार सरस मेला: विदेशी पर्यटक भी हो रहे मुरीद,महिला उद्यमियों के हस्तशिल्प और कलाकृतियों की कर रहे सराहना।

अर्जेंटीना से आये पाबलो ने की मधुबनी पेंटिंग की खरीदारी, पेंटिंग की बारीकियों की तारीफ़ की।

घर की साज सज्जा हेतु देशी उत्पादों से भरा है बाजार।

सौंदर्य प्रसाधनों की हो रही खूब खरीदारी।

भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड के जानकी जीविका महिला सिलाई उत्पादन कंपनी लिमिटेड निर्मित परिधानों की बढ़ी डिमांड।

खरीद बिक्री का आंकड़ा 2 करोड़ हुआ पार।

बच्चों को रिझा रहे कुश से बने हस्त निर्मित खिलौने।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)18 सितंबर।सदियों वर्ष पुरानी हस्तशिल्प . लोक कलाएं और कलाकृतियाँ अब अपने विलुप्तता से बाहर निकलकर सरस मेला के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो रही हैं l हर उम्र, हर वर्ग और हर तबके के बीच हस्तशिल्प के प्रति दीवानगी सरस मेला में देखते ही बन रही है l आगंतुक स्टॉल पर अचानक पुरानी कलाकृतियों को देखकर अचंभित होते हैं फिर उसके बारे में जानकारी लेते हैं और फिर बिना मूल्य पूछे खरीद भी लेते हैं l क्यूंकि सरस मेला में बिक रहे हस्तशिल्प और कल्क्रित्यों के साथ ही देशी खाद्य पदार्थ अमूल्य हैं l खरीददारी के बाद क्रेता बस विक्रेता से इतना ही पूछते हैं कितना हुआ और बस अमूल्य धरोहरों को अपने घर में संजोने के लिए ऑनलाइन खरीददारी के बाद ले जा रहे हैं l कुशल कारीगरी से बने शिल्प और जांता में पीसकर बनाई गयी मकई का आटा, बाजरे का आटा , रागी का आटा, चावल का आटा समेत कई देशी खाद्य पदार्थ खरीदकर लोग फुले नहीं समां रहे हैं l
सरस मेला में बिक रहे उत्पादों के प्रति विदेशी सैलानियों को भी सरस मेला खूब भा रहा है l प्रतिदिन भारत घुमने आये सैलानी भी सरस मेला में देश भर आई हस्तशिल्प और कलाकृतियों एवं हमारे देश की धरोहरों , स्वाद एवं संवाद की समृद्धि की सराहना कर रहे हैं l अर्जेंटीना से आये मिस्टर पाबलो ने मधुबनी पेंटिग की बारीकियों की तारीफ करते हुए 18 सौ रुपये की मधुबनी पेंटिंग खरीदी l
हस्तशिल्प को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से बिहार सरस मेला ग्रामीण विकास विभाग के तत्वाधान में जीविका द्वारा 12 सितंबर 2025 से आयोजित है l मेला दस दिनों के लिए आयोजित है l सरस मेला का समापन रविवार 21 सितंबर 2025 को होगा l
मेला परिसर में स्वयं सहायता समूह से जुडी ग्रामीण महिला उद्यमी अपने स्टॉल पर खुद के द्वारा उत्पादित उत्पादों का बिर्की कर ही रही हैं वही इन्ही महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादन कम्पनियाँ भी हैं जिन्होंने ग्रामीण शिल्प एवं हुनर को बड़ा व्यवसाय बनाकर महिला स्वावलंबन एवं महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की है।
सरस मेला में भी जानकी जीविका महिला सिलाई उत्पादन कंपनी लिमिटेड का स्टॉल सुसज्जित है l बिहार राज्य के भोजपुर जिला अंतर्गत कोइलवर प्रखंड में जीविका दीदियों द्वारा गठित जानकी जीविका महिला सिलाई उत्पादन कंपनी लिमिटेड ने लगभग 4 सौ हुनरमंद महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया है l उत्पादन इकाई , मानसिक आरोग्यशाला परिसर कोइलवर, भोजपुर में स्थापित है l इस कंपनी से स्कुल ड्रेस, सलवार सूट, लैब कोट, ब्लाउज, गाउन, पेटीकोट, प्लाजो, स्कर्ट, बैग, झोला आदि का निर्माण एवं बिक्री किया जा रहा है l कंपनी में कार्यरत हुनरमंद महिलाओं को यहाँ कटिंग,सिलाई और पैकिंग आदि करने के एवज में उनके कारीगरी के अनुरूप 6 से 12 हजार हजार रूपया प्रति माह मेहनताना मिलता है l सरस मेला में 7 दिन में 40 हजार से अधिक के परिधानों की खरीद बिक्री हुई है l सबसे ज्यादा बिक्री नाइटी एवं कुर्ती की हुई है l
सरस मेला में सुसज्जित 130 हस्तशिल्प एवं व्यंजनों के स्टॉल पर हुनरमंद महिलाओं ने महिला स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के साथ ही कुशल व्यवसाय प्रबंधन की बानगी प्रस्तुत कर रही हैं l बिहार समेत 22 राज्यों की स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाएं कुशल उद्यमी के तौर पर सरस मेला में आई हैं l
बिहार सरस मेला में 7 दिन में खरीद-बिक्री का आंकड़ा 2 करोड़ रूपया पार गया है l बुधवार 17 सितम्बर को लगभग 39 लाख 37 हजार रुपये के उत्पादों एवं खाद्य पदार्थों की खरीद-बिक्री हुई है l आयोजन के सातवें दिन तक 2 लाख से अधिक लोग आये l

Related posts

भोजपुर:भगवान की प्राप्ति भगवत कथा श्रवण से,भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के समापन पर बोले आचार्य रंगनाथ।

rktvnews

पिथौरागढ़:जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी ने जनपद अन्तर्गत संचालित आधार केंद्रों में नेपाली नागरिकों के गलत तथ्यों के आधार पर आधार कार्ड निर्गत की जांच के दिए आदेश।

rktvnews

एनएचएआई ने पुलों और अन्य संरचनाओं के डिजाइन एवं निर्माण की समीक्षा के लिए डिजाइन प्रभाग की स्थापना की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 09 अगस्त 24

rktvnews

नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी का नाम प्रधानमंत्री संग्रहालय और लाइब्रेरी सोसाइटी रखा गया।

rktvnews

पटना:कायस्थजनो ने पारंपरिक रूप से खुशी-खुशी की चित्रगुप्त पूजा।

rktvnews

Leave a Comment