RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:स्वच्छता ही सेवा 2025 कार्यक्रम का शुभारंभ रमना मैदान में श्रमदान करके किया गया।

RKTV NEWS/ आरा (भोजपुर)18 सितंबर।स्वच्छता ही सेवा 2025 कार्यक्रम अंतर्गत जिला गंगा समिति भोजपुर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में रमना मैदान में स्वच्छता श्रमदान का कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राएं उपस्थित है जिन्होंने रमना मैदान पार्क में बृहद पैमाने पर श्रमदान करके पार्क को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कार्य किया । इस मौके पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना की समन्वयक साधना रावत,जिला परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार सिंह, विश्वविद्यालय कार्यक्रम पदाधिकारी अंकिता मिश्रा एवं विभिन्न स्थानीय महाविद्यालय के छात्र उपस्थितरहे। स्वच्छता की सेवा कार्यक्रम 2025 की गतिविधियां 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी जिसमें विभिन्न स्थलों जैसे , सार्वजनिक स्थानों,ऐतिहासिक स्थल,विद्यालय परिसर,कॉलेज परिसर, विश्विद्यालय परिसर,खेल मैदान ,गंगा घाट, कलेक्टर घाट एवं उन स्थानों पर श्रमदान चलाए जाएंगे,साथ ही साथ जागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजित किया जाएगा जिसमें स्वच्छता विषय पर युवाओं के साथ चर्चा, स्वच्छता दौड़ ,प्रभात फेरी, युवा स्वच्छता संवाद, समान ज्ञान प्रतियोगिता चित्रकला ,खेल प्रतियोगिता गंगा आरती इत्यादि कार्यक्रम का आयोजन होना है। समन्वयक साधना रावत ने कहा कि स्वच्छता हर व्यक्ति की व्यक्तिगत जिम्मेवार है कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम जो 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक आयोजित हो रहा है उसमें युवा आगे आकर कॉलेज परिसर सर्जनिक स्थल ऐतिहासिक स्थलों पर श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन करें और जिले में स्वच्छता के मुहिम को आगे बढ़ाएं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में निशांत कुमार, सुधांशु कुमार, पवन तिवारी,बिट्टू कुमार,ऋतु कुमारी ,अमन तिवारी ,अमित कुमार अर्जुन कुमार पाल,संजय तिवारी इत्यादि संशोधन महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related posts

पटना:साहित्य सम्मेलन की मंत्री-परिषद की बैठक 23 अक्टूबर को।

rktvnews

पटना:गुणवत्तापूर्ण और मूल्यवान जीवन के अप्रतिम आदर्श थे ‘जगतबंधु’ : डॉ सुलभ

rktvnews

भोपाल:बेहतर प्रबंधन और कुशलता से करायें नीट की परीक्षा, कहीं भी न रहे कोई कमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

शहर में कई मुहल्लों में चित्रगुप्त पूजनोत्सव धूम धाम से मनाया गया।मुख्य पूजा श्री चित्रगुप्त मंदिर बाबू बाजार में।

rktvnews

20 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

आईआईसीए और डीजीआर ने वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों के लिए प्रमाणन कार्यक्रम के तीसरे बैच का सफलतापूर्वक समापन किया।

rktvnews

Leave a Comment