RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025,सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधा हेतु बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा 29 अप्रैल। सोमवार को समाहरणालय दरभंगा अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार की अध्यक्षता में आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की पूर्व तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारी कहा कि सभी मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधा रैम्प,बिजली, पेयजल,फर्नीचर,प्रतीक्षा कक्ष,शेड,शौचालय,मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता,पहुंच पथ की स्थिति आदि भौतिक सत्यापन करा लेने को कहा।
उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में स्थित सभी मतदान केंद्रों का स्वयं भौतिक सत्यापन करें। सभी मतदान केंद्र पर आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया।
10 मतदान केंद्रों पर एक सुपरवाइजर की नियुक्ति की जा रही है। उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को आज ही प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्यो को पूर्ण पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ करना सुनिश्चित करें।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध रहे। सभी पदाधिकारी कार्य योजना बनाकर कार्य करें।
उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार द्वारा बताया गया कि 10 मतदान केंद्र को लेकर एक सुपरवाइजर बनाया जाएगा,सेक्टर पदाधिकारी को ही सुपरवाइजर बनाया जाएगा।
उन्होंने प्रत्येक 15 दिन पर बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप को लेकर बैठक करने को कहा,बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप की अहम भूमिका रहेगी। सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मतदान के महत्व के मतदाताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाएंगे।
बैठक में अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार प्रशांत,उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद,अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल उमेश कुमार भारती, डीसीएलआर बिरौल, बेनीपुर, प्रखंड विकास अधिकारी अंचलाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी आदि अधिकारी गण उपस्थित थे।

Related posts

वायु सेना अकादमी (एएफए) में संयुक्त स्नातक परेड (सीजीपी)

rktvnews

26 जून को राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे संतोष मांझी

rktvnews

गढ़वा:“रन फॉर झारखण्ड” में उमड़ा जोश–डीसी-एसपी संग युवाओं ने दिखाई एकता और उत्साह की मिसाल।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश में 17 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान!बालाघाट, मंडला और डिंडोरी जिले के कुछ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा मतदान।

rktvnews

नवादा :निर्वाचक सूची प्रेक्षक-सह-आयुक्त मगध प्रमंडल,मयंक बरबड़े द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के अवसर पर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ द्वितीय भ्रमण समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर निवास कार्यालय में विधिवत कामकाज की शुरुआत की।

rktvnews

Leave a Comment