RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

निर्वाचन आयोग ने ईवीएम मतपत्रों को अधिक पठनीय बनाने के लिए दिशानिर्देशों में संशोधन किया।

बिहार से शुरुआत, पहली बार ईवीएम में उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीरें होंगी।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 17 सितंबर।भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने ईवीएम मतपत्रों की स्पष्टता और पठनीयता बढ़ाने के लिए उनके डिजाइन और मुद्रण के लिए चुनाव संचालन नियम, 1961 के नियम 49बी के तहत मौजूदा दिशानिर्देशों को संशोधित किया है।
चुनाव प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और बेहतर बनाने तथा मतदाताओं के लिए सुविधा बढ़ाने के लिए यह पहल पिछले 6 महीनों में ईसीआई द्वारा पहले ही की जा चुकी 28 पहलों के अनुरूप है।
ईवीएम मतपत्र पर अब उम्मीदवारों की तस्वीरें रंगीन छपी होंगी। बेहतर दृश्यता के लिए उम्मीदवार का चेहरा तस्वीर के तीन-चौथाई हिस्से पर होगा।
उम्मीदवारों/नोटा के क्रमांक भारतीय अंकों के अंतर्राष्ट्रीय रूप में मुद्रित किए जाएंगे। स्पष्टता के लिए फ़ॉन्ट का आकार 30 होगा और बोल्ड में लिखा जाएगा।
एकरूपता सुनिश्चित करने के लिए, सभी उम्मीदवारों/नोटा के नाम एक ही फ़ॉन्ट प्रकार और फ़ॉन्ट आकार में मुद्रित किए जाएंगे। यह आसानी से पढ़े जाने के लिए पर्याप्त बड़े आकार के होंगे।
ईवीएम मतपत्र 70 जीएसएम कागज़ पर मुद्रित किए जाएंगे। विधानसभा चुनावों के लिए निर्दिष्ट आरजीबी मान वाले गुलाबी रंग के कागज़ का उपयोग किया जाएगा।
आगामी चुनावों में उन्नत ईवीएम मतपत्रों का उपयोग किया जाएगा। इसकी शुरुआत बिहार से होगी।

Related posts

हनुमानगढ़:जिला कलेक्टर ने किया तहसील कार्यालय, पीएचसी का निरीक्षण!पीएचसी की नई बिल्डिंग के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश।

rktvnews

ऐपवा ने राज्यव्यापी आहवान के तहत आरा प्रखंड कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन!शहरी महिलाओं के लिए रोजगार योजना लागू किया जाए-ऐपवा

rktvnews

भोजपुर:भिखारी ठाकुर लोकोत्सव 2024 के आयोजन पर स्मारिका का होगा प्रकाशन।

rktvnews

भोपाल:माता-पिता, गुरुजनों के योगदान के प्रति हमेशा रहें कृतज्ञ : राज्यपाल

rktvnews

भागवत की शताब्दी कथा : खतरा, खतरा, खतरा!!!

rktvnews

रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर भारत’ : रक्षा मंत्रालय ने सैन्य महत्व के 928 लाइन रिप्लेसमेंट यूनिट/सब-सिस्टम्स/ स्पेयर एंड कंपोनेंट्स की चौथी रचनात्मक स्वदेशीकरण सूची को मंजूरी दी

rktvnews

Leave a Comment