RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत।

बड़हरा विधायक द्वारा बड़हरा और कोईलवर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का किया गया शुभारंभ।

विधायक द्वारा अस्पताल मे मरीजो को फल,मिठाई और बिस्कुट का किया गया वितरण।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 सितंबर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 वें जन्मदिन से सेवा पखवाड़ा की शुरुआत हो गई।सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम 02 अक्टूबर गाँधी जयंती तक चलेगा।इस दौरान पार्टी के कार्यकताओं द्वारा स्वच्छता अभियान, रक्तदान, वृक्षारोपण, हर घर संपर्क सहित अन्य कार्यक्रम होंगे।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुरुआत हुआ।यह अभियान भी गाँधी जयंती तक चलेगा।
बड़हरा विधायक पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह उक्त अवसर पर बड़हरा प्रखंड स्थित मणी छपरा अस्पताल और कोईलवर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे फीटा काट कर अभियान का शुभारंभ किया।
बड़हरा विधायक ने अस्पताल मे भर्ती मरीज और परिजनो को प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर मिठाई, फल और बिस्कुट दे कर उनका जन्मदिन मनाया।
बड़हरा विधायक ने कहा कि आज 17 सितंबर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन है।आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे भारत चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया ओर बहुत जल्द तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। हम विकसित राष्ट्र की ओर बढ चुके है। आज हमारे देश का प्रधानमंत्री विश्व नेता के रूप मे उभरे है। विश्व मे सबसे तेजी से बढ़ता हुआ देश का प्रधानमंत्री है नरेन्द्र मोदी। ग्यारह वर्षो में देश का रूप रेखा बदल गया है।आज आत्मनिर्भर भारत बन गया है। सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास से हम प्रत्येक क्षेत्र मे विकसित बन रहे है।
आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु की कामना के साथ बड़हरा विधानसभा की जनता की तरफ से उनके जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते है।
बड़हरा विधायक ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का उदघाटन करते हुए कहा इस अभियान का उदेश्य नारी को स्वस्थ रखना है।जब नारी स्वस्थ रहेगी तब ही परिवार भी सशक्त होगा। किसी भी परिवार मे महिला शिक्षित और स्वस्थ रहेगी तब पूरा परिवार शिक्षित और स्वस्थ रहेगा। बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह अभियान नारी सशक्तिकरण की ओर एक बड़ा कदम है।
कार्यक्रम मे बड़हरा अस्पताल प्रभारी अरविन्द सिंह,भाजपा का बड़हरा विधानसभा प्रभारी संजय कुमार सिंह,बीस सूत्री अध्यक्ष सह भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम पांडेय,शैलेश कुमार गुड्डू, संदीप स़िह,सौदागर बिंद सहित डाँक्टर, स्वास्थ्य विभाग पदाधिकारी, और भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जनता शामिल थे।
वहीं कोईलवर अस्पताल मे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ के समय प्रभारी डाँ. उमेश सिंह,दिलीप कुमार, शोभनाथ, संजय कुमार स़िह,मनोज सिंह,सुनील कुमार सिंह,सौदागर बिंद,दिलीप कुमार सहित अस्पताल पदाधिकारी, डाँक्टर, कार्यकर्ता और ग्रामीण जनता थी।

Related posts

भोजपुर:महिला कालेज एनसीसी इकाई की ओर से खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

rktvnews

कल्पवृक्ष से लेकर सोने की चिड़िया तक: भारत की रचनात्मकता की एक झलक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रोजगार मेले को संबोधित किया!नव नियुक्त अभ्यर्थियों को लगभग 51,000 नियुक्ति पत्र वितरित किये।

rktvnews

मध्यप्रदेश:चौथे चरण के लिए चौथे दिन 12 अभ्यर्थियों ने भरे नाम निर्देशन पत्र।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने अनुकंपा समिति की अनुशंसा के आलोक में आश्रित को दिया नियुक्ति पत्र।

rktvnews

पश्चिमी सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment