RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

गुंडे, बदमाशों में पुलिस का खौफ और आम जनता का पुलिस पर विश्वास होना जरूरी : मुख्यमंत्री

गुंडे, बदमाश और असामाजिक तत्वों पर कठोरता से कार्रवाई की जाये सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नशा करने वालों पर त्वरित कार्यवाही करें!मुख्यमंत्री चौहान ने की इंदौर की कानून-व्यवस्था की समीक्षा।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 29 जून।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रातः इंदौर की कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गुंडे, बदमाश और असामाजिक तत्वों पर कठोरतम कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुंडे, बदमाशों में पुलिस का खौफ रहे। आम जनता में पुलिस पर विश्वास होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नशा करने जैसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर तुरंत कार्यवाही की जाए।
मुख्यमंत्री निवास समत्व कार्यालय भवन में हुई बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, एडीजी इंटेलीजेंस आदर्श कटियार, ओ.एस.डी. मुख्यमंत्री अंशुमान सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इंदौर से कमिश्नर पवन शर्मा, पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर, कलेक्टर श्री टी. इलैया राजा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।

Related posts

राजेश मल्होत्रा ने पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक का पदभार संभाला।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने दिव्या देशमुख को फिडे महिला विश्व शतरंज चैंपियन 2025 बनने पर बधाई दी।

rktvnews

2 अप्रैल से शुरू होगा बुंदेली शेफ प्रतियोगिता का दूसरा संस्करण।

rktvnews

भोजपुर:वोट की गोलबंदी के लिए दोनों गुजरातियों ने लाया है काला कानून: सवर्ण क्रांति सेना

rktvnews

दरभंगा:हीरो मोटर कॉर्प के द्वारा अप्रेन्टिस/कैंपस प्लेसमेन्ट का किया गया आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री रामनवमी के अवसर पर तमिलनाडु का दौरा करेंगे और रामेश्वरम को मुख्य भूमि से जोड़ने वाले नए पंबन रेल पुल का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment