RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिला सुरक्षा व बाल विवाह रोकथाम पर जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)27 नवंबर।जिला समाज कल्याण शाखा, चतरा द्वारा विकास भवन सभागार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं बाल विवाह रोक-थाम पर जागरूकता एवं क्षमतावर्धन हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपविकास आयुक्त चतरा, निदेशक DRDA चतरा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग चतरा, तथा जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी चतरा उपस्थित रहे। कार्यशाला की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। इसके बाद सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ ली।
कार्यशाला में महिला सुरक्षा और बाल विवाह से जुड़े विभिन्न कानूनी प्रावधानों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इनमें बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006, POSH Act 2013, BNS एवं BNSS Act 2023, तथा POCSO Act 2012 के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। प्रतिभागियों को इन कानूनी प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन और समुदाय में जागरूकता फैलाने के तरीकों से अवगत कराया गया।
इस कार्यशाला में DLSA के अधिवक्ता, LGSS के परियोजना समन्वयक, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, चतरा (DCPO) तथा LPO के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
*कार्यशाला का उद्देश्य बाल विवाह के दुष्प्रभावों, महिलाओं की सुरक्षा और कानूनी संरक्षण के विषय में प्रतिभागियों को सशक्त बनाना तथा समुदाय में जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Related posts

झारखंड:डबल इंजन की सरकार बनी तो लव जिहाद, लैंड जिहाद को उखाड़ फेकेंगे : योगी आदित्यनाथ

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने किया जनता दरबार आयोजन, आमजनों की समस्याएं सुनते हुए दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:दो साल की मासूम को उमरिया पुलिस की तत्परता से सकुशल ढूंढा गया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:06 नवंबर 23

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 14 मार्च 25

rktvnews

भोपाल:फेटी लीवर रोग के प्रबंधन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment