RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर: साइबर फ्रॉड में शामिल 03 गिरफ्तार।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)29 जून।भोजपुर पुलिस ने एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए साईबर थानान्तर्गत 22.632/- रूपये के किये गये साईबर फॉड में शामिल कुल-03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
विदित हो की वादी डॉ० अरशद एकराम, न्यू कॉलोनी, पकड़ी, थाना-आरा नवादा, जिला-भोजपुर के मोबाईल पर दिनांक-20.06.2024 को एक कॉल आया और वादी से बोला गया कि आप जो जमीन के म्यूटेशन का आवेदन बिहियां ब्लॉक, जिला-भोजपुर में दिये है, उसका काम हो गया हैं। सरकार के खाते में फीस जमा करना हैं, उसके बाद कॉल कर रहे अज्ञात व्यक्ति के द्वारा वादी के मोबाईल पर स्कैनर भेजा गया, जिसके माध्यम से वादी ने अज्ञात नम्बर के स्कैनर पर प्रथम बार 8632/- रूपया एवं दूसरी बार 14,000/- रूपया, कुल 22.632/- रूपया भेज दिया गया। वादी के साथ हुए उक्त साईबर फॉड से संबंधित एक आवेदन पत्र दिनांक-24.06. 2024 को साईबर थाना, भोजपुर में दी गई, जिसके आवेदन के आलोक में साईबर थाना कांड सं0-37/24, दिनांक-24.06.2024, धारा-406/420 भा०द०वि० एवं 66C/66D IT ACT 2000 दर्ज किया गया तथा उक्त कांड में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी करने एवं फ्रॉड की गई राशि की बरामदगी हेतु अबु सैफी मुर्तजा, पुलिस उपाधीक्षक-सह-थानाध्यक्ष साईबर थाना के नेतृत्व में पु०नि० मुकेश कुमार, साईबर थाना एवं डी०आई०यू० शाखा, भोजपुर के टेक्निकल टीम के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा आसूचना / तकनीकी आसूचना के आधार पर उक्त कांड में संलिप्त कुल-03 अभियुक्तों को विशेष टीम के द्वारा रेड /छापामारी कर गोपालगंज से दिनांक-29.06.2024 को प्रातः गिरफ्तार किया गया हैं।

> बरामदगी

(1) 04 मोबाईल (ii) 02 पासपोर्ट (iii) 08 केडिट / डेबिट कार्ड (iv) 06 सीम (iv) 01 बैंक का पासबुक गिरफ्तारी-

गिरफ्तारी

(i) मो० जमालुद्दीन, पे० मो० यूनुस, सा० इन्द्रवा, थाना-थावे, जिला-गोपालगंज (ii) मो० हुसैन आलम, पे०-अलीजान मिया, सा०-मीरा टोला, थाना-मांझागढ़, जिला-गोपालगंज (iii) जाकिर राय, पे० गौतम राय, सा० देवापुर थाना मांझागढ़ जिला-गोपालगंज

Related posts

भोजपुर: भाजपा जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री के मन की बात का देखा गया प्रसारण।

rktvnews

गिरिडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव ने बालू घाटों की नीलामी को लेकर बैठक की, नीलामी प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरतने का निर्देश।

rktvnews

आरएमएससी की प्रबंध निदेशक ने किया गांधीनगर पीएचसी का निरीक्षण, दवाओं के उपभोग का नियमित विश्लेषण करने के दिए निर्देश।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने विभिन्न विभागों द्वारा नाबार्ड से ऋण के लक्ष्यों के सम्बन्ध में समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा प्रखण्ड में सामाजिक सुरक्षा पेंशन को ले विशेष शिविर आयोजित।

rktvnews

स्वामी विवेकानंद की जयंती हर्षोल्लास आयोजित साथ में हुआ चूड़ा दही भोज।

rktvnews

Leave a Comment